Search

जमशेदपुर

Lagatar Exclusive : झारखंड विधानसभा में फिर हुआ नियुक्ति-प्रोन्नति घोटाला

Ranchi : झारखंड विधानसभा में फिर एक बार नियुक्ति प्रोन्नति घोटाला हुआ. तीसरी बार हुए इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर होने के बाद विधानसभा ने इस नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. इससे विधानसभा में तीसरी बार नियुक्ति-प्रोन्नति घोटाले को अंजाम दिये जाने की पुष्टि होती है. घोटाले का यह मामला सीमित परीक्षा के सहारे चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) के पद पर प्रोन्नति और नियुक्ति से संबंधित है.

Continue reading

Bahragoda:  जामसोला के पास पांच किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,  न्यायिक हिरासत में भेजा

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामसोला के पास एनएच-49 पर भारत पेट्रोल पंप के नजदीक पांच किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

हेमंत सरकार ने पिछड़ा समाज के साथ किया विश्वासघात : आदित्य साहू

झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने पिछड़ा वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है और आरक्षण के मुद्दे पर विश्वासघात किया है.

Continue reading

घाटशिला उपचुनावः झामुमो व बीजेपी के उम्मीदवार 17 को दाखिल करेंगे नामांकन

घाटशिला उपचुनाव कई मायनों में दिलचस्प होगा. इसमें विरासत की जंग देखने को मिलेगा. झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन अपने पिता रामदास सोरेन की विरासत को बचाने में ताकत झोकेंगे.

Continue reading

Bahragoda:  श्मशान घाट तक सड़क नहीं, ग्रामीणों को शव यात्रा में भारी परेशानी

खंडामौदा पंचायत अंतर्गत रगड़ो खाल नदी किनारे स्थित खंडामौदा श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लगभग 1800 परिवारों वाली खंडामौदा की बड़ी आबादी इससे प्रभावित है.

Continue reading

Jadugoda:  बालू माफियाओं ने उतरी इंचडा पंचायत व सासपुर गांव की गुरा नदी को बनाया ठिकाना

फिलहाल नदी में पानी होने की वजह से बालू माफिया ने  हजारों ट्रैक्टर बालू नदी किनारे जमा कर रखा है जहां से बालू का खेल चल रहा है. जिसकी कीमत प्रति ट्रैक्टर 4 से 5 हजार रुपया है. इस बालू के अवैध काला कारोबार में हर कोई हाथ धोने में जुटा है.

Continue reading

जमशेदपुर : CRPF कैंप में आयोजित तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जादूगोड़ा (जमशेदपुर ) में रमेश कुमार, उप महानिरीक्षक के कुशल मार्गनिर्देशन में झारखंड सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधीन परिचालनिक बटालियन एवं ग्रुप केन्द्र स्तर पर वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत 3 दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन आज बुधवार को हो गया. इस मौके पर उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया.

Continue reading

घाटशिला उपचुनावः झामुमो ने सोमेश सोरेन पर जताया भरोसा, रामदास सोरेन के पुत्र होंगे उम्मीदवार

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया गया.

Continue reading

Bahragoda:  कांठुलिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन के निर्माण स्थान का ग्रामीणों ने जताया विरोध

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की माटिहाना पंचायत के कांठुलिया गांव में बुधवार शाम नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के स्थान को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया. ग्रामीणों की मांग है कि प्रस्तावित भवन के स्थान को उसी खाता संख्या के प्लॉट में किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित किया जाए.

Continue reading

Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कार्यों को पूर्ण तत्परता से करें. प्रत्येक कोषांग की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट है.

Continue reading

Jamshedpur: मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा,  दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घाटशिला विधानसभा उपचुनाव–2025 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आकस्मिक बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Continue reading

सारंडा सेंचुरी मामलाः पुनर्विचार को लेकर 25 को आर्थिक नाकेबंदी, सीएम ने कहा- जंगल बचाने वालों को नहीं सताया जाएगा

आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठन की ओर से आज कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सारंडा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सर्वोच्च न्यायालय में लड़ी जा रही कानूनी लड़ाई के समर्थन में किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

Continue reading

प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव डाले सीएम : सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के मुख्य गृह एवं कारा मंत्री को पत्र लिखकर धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर मो हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कार्रवाई जल्द पूरी करने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने की मांग की है. प्रिंस खान फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात दुबई में शरण लिए हुए हैं.

Continue reading

Bahragoda: श्मशान काली पूजा की भव्य तैयारी में जुटे मां तारा संघ के सदस्य

बाजार स्थित श्मशान घाट परिसर में इस वर्ष भी मां तारा संघ की काली पूजा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है. वर्ष 1992 में शुरू हुई यह पूजा आज क्षेत्र की एक गौरवशाली परंपरा बन चुकी है, जिसे हर साल हजारों भक्तों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है.

Continue reading

Jamshedpur: बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त को लिखा पत्र, छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा देने की मांग

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक सद्भाव, आस्था एवं सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है. अतः प्रशासन की ओर से समयबद्ध कार्रवाई एवं विशेष निगरानी की अपेक्षा है, जिससे श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//