Search

रामगढ़

रामगढ़ः बोरिया बाबा की स्मृति में 4 दिवसीय समाधि पूजन शुरू

अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा की स्मृति में में चार दिवसीय समाधि पूजन शुरू हुआ. गुजरात के बड़ोदरा से पवित्र कलश रजरप्पा पहुंचने के बाद विधिवत हवन-पूजन आरंभ किया गया.

Continue reading

रामगढ़ उपकारा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन

आज रामगढ़ उपकारा में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ अनिल कुमार के द्वारा हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के शुभारंभ के साथ किया गया.

Continue reading

मंत्री दीपिका पांडेय सपरिवार पहुंचीं रजरप्पा मंदिर, कहा- श्रद्धालुओं की बढ़ेंगी सुविधाएं

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीं. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई.

Continue reading

रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से 9 मजदूर झुलसे, 7 रांची रेफर, आक्रोशित धरने पर बैठे

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा मोड़ के समीप हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार तड़के लगभग 4 बजे फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया. जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया.

Continue reading

रामगढ़ः भुरकुंडा में पुलिस से मुठभेड़ राहुल दुबे गिरोह का अपराधी सनी सिंह के पैर में लगी गोली

Ramgarh: रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी को गोली लगी है. उसके पैर में गोली लगी है. अपराधी की पहचान सनी सिंह के रुप में हुई है. वह रैलीगढ़ा क्षेत्र में गिरोह का काम देखता था. इस गिरोह के अपराधियों ने हाल के दिनों में कई वारदातों को अंजाम दिया था.

Continue reading

रामगढ़: राहुल दुबे गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, हथियार व कार जब्त

जिले में लेवी व फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैला रहे कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक i20 कार, लैपटॉप और 7 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं.

Continue reading

रामगढ़ः रजरप्पा मंदिर से अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों का पुनर्वास करें- राजीव

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शनिवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं. दुकानदारों ने बताया कि अचानक शुरू हुई हटाने की कार्रवाई से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है.

Continue reading

रामगढ़ : OSAM मिल्क प्लांट में फायरिंग, राहुल दुबे ने लिया जिम्मा, संचालक को दी चेतावनी

जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार तड़के अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. सुबह करीब छह बजे बाइक से हमलावर प्लांट पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

Continue reading

रामगढ़ः राष्ट्रीय स्तर पर चमके अमन मुंडा, कबड्डी में झारखंड को दिलाया तीसरा स्थान

झारखंड की टीम में चितरपुर के राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय की 12वीं के छात्र अमन मुंडा भी शामिल थे. अमन मुंडा पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Continue reading

रामगढ़ः मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रद्धालुओं ने दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान किया. इसके बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार किया. बारी आने के बाद मां छिन्नमस्तिके की पूजा कर आशीर्वाद मांगा.

Continue reading

रामगढ़ में हाथियों का आतंक : तीन लोगों को कुचलकर मार डाला, दहशत में ग्रामीण

झारखंड में जंगली हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहे हैं. ताजा मामला रामगढ़ जिले से सामने आ रहा है. यहां अलग-अलग स्थानों पर हाथियों के हमले से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.  इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण दहशत में है.

Continue reading

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आकर नवदंपति की मौत

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार नवविवाहित दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

रामगढ़ः छोटकीपोना में लगा नया ट्रांसफार्मर, किसानों में खुशी

बोरोविंग पंचायत के छोटकीपोना स्थित सवबंधा में गुरुवार को 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि मुखिया बसंती देवी ने फीता काटकर किया. ट्रांसफार्मर लगने से किसानों में खुशी देखी गई.

Continue reading

रामगढ़ः एसवीएम रजरप्पा में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का शुभारंभ हुआ. परिसर में आयोजित 11 कुण्डीय हवन कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा.

Continue reading

रामगढ़ः रामनवमी जुलूस में शामिल 219 झांकियां सम्मानित

महसमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रामनवमी के दिन निकले जूलस में शामिल जिले भर की कुल 219 झांकियों को सम्मानित किया. उन्होंने रामनवमी शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए सभी समितियों मोमेंटो व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही