Search

लातेहार

लातेहारः ट्रैक्टर के धक्के से इंटर छात्रा की मौत, परीक्षा देकर लौट रही थी

बसिया गांव निवासी रामेश्वर उरांव की बेटी सुमन कुमारी  बालूमाथ हाई स्कूल से इंटर प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान शहर के  पुराना अंग्रेजी शराब दुकान के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया.

Continue reading

लातेहार: सड़क दुर्घटना में JMM नेता की मां की मौत

जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चिमो देवी (60)  पति माते उरांव, पता ग्राम कोमर की मौत हो गई. मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां थी.

Continue reading

लातेहार: वार्ड पार्षद प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

लातेहार में निकाय चुनाव के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Continue reading

लातेहार : पुलिस ने फरार अभियुक्‍त के घर चिपकाया इश्‍तेहार

Latehar: थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लंबे समय से फरार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाकर तामिला किया है. यह कार्रवाई नेतरहाट थाना कांड और महुआडांड़ थाना कांड में वांछित फरार अभियुक्त अनिल तुरी (उज्ज्वल तुरी) उम्र 37 वर्ष, पिता भोंदुआ तुरी, ग्राम चैनपुर, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा के घर पर की गई.

Continue reading

लातेहार निकाय चुनाव : DC ने डाला वोट, पहले चार घंटे में 27.1% वोटिंग

Latehar: शहर के चन्दनडीह स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 14/1 पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उपायुक्‍त कतार में खड़े हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस अवसर पर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लातेहार सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को सपत्नीक लातेहार पहुंचे. उन्होंने लातेहार सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया. उनके साथ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी थे.

Continue reading

लातेहारः हिंदुओं को जनसंख्याक दर बढ़ाने की जरूरत- मिलिंद परांडे

मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं को जनसंख्या दर बढ़ाने की जरूरत है. क्योंकि हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से कमी आ रही है. समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं है.

Continue reading

लातेहारः बाजार से लौट रही महिला की सड़क पर गिरकर मौत

नेतरहाट थाना क्षेत्र के छगराही गांव निवासी लालदेव मुंडा अपनी पत्नी  सरिता देवी  (42) के साथ शुक्रवार की शाम बरदौनी बाजार से पैदल घर लौट रहे थे. रास्ते में सरिता देवी अचाक सड़क पर गिर पड़ी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

Continue reading

लातेहारः पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

पुलिस की टीम नेतरहाट थाना क्षेत्र के बराही गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंची और ढोल-नगाड़ा बजाकर कोर्ट से जारी इश्तेहार को चिपकाया. महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी ने बताया कि यदि अभियुक्त तय तिथि तक कोर्ट या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर र्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Continue reading

लातेहार: घाटी में ट्रक पलटा, पति की मौत, पत्नी घायल

जिले के चंदवा चांपी लोहरदगा रोड में शुक्रवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार इस सड़क पर डेढ़घाटवा घाटी में एक 12 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया.

Continue reading

एड-हॉक कमेटी के मेंबर मतभेद छोड़ नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गरिमा बहाल करें: HC

एड-हॉक कमेटी के सदस्य आपसी मतभेद छोड़कर नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए मिलकर काम करेंगे, इस पर झारखंड हाईकोर्ट ने भरोसा जताया है.

Continue reading

लातेहारः हार के डर से सरकार ने दलगत चुनाव नहीं कराया- प्रतुल

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता  प्रतुल शाहदेव गुरुवार को लातेहार पहुंचे. उन्होंने नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्यहक्ष पद के प्रत्या्शी महेश सिंह के पक्ष में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया.

Continue reading

लातेहारः जमीन विवाद में हुए हमले में बुजुर्ग की मौत, विरोध में सड़क जाम

मृतक तैयब मियां के पुत्र शाहिद अंसारी ने बालूमाथ थाने में लिखित शिकायत की है. शाहिद ने कहा कि उसके पिता तैयब मियां व गांव के मोहन महतो के बीच जमीन व रास्ता का पुराना विवाद था. गुरुवार को मोहन महतो अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ उसके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा.

Continue reading

लातेहारः जमीन विवाद में हुई मारपीट में कई घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव, उसके साथी निखिल यादव, अंकित यादव, शिवम तिवारी, अमित कुमार व सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी रांची जिले के रहने वाले हैं.

Continue reading

लातेहार : अनियंत्रित होकर स्कूटी गिरी, दो घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा के सावासार गांव में गुरुवार की सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कैलाश उरांव और शांति देवी के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp