Search

पलामू

रावण दहन के साथ सप्तमी जुलूस संपन्न, भक्ति में डूबा मेदिनीनगर

रामनवमी के अवसर पर मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. गुरुवार की सुबह छहमुहान पर रावण दहन के साथ सप्तमी जुलूस का समापन हुआ.

Continue reading

पलामू: हैदरनगर चौकड़ी मोड़ हादसे में घायल युवक की मौत, मई में थी शादी

जपला -हैदरनगर मुख्य सड़क पर स्थित चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया हैमृतक की पहचान गढ़वा जिले के मंझिआंव वार्ड संख्या 4 निवासी सुरेश बिंद के 22 वर्षीय पुत्र सलेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है

Continue reading

रिवर व्यू रिजॉर्ट में उगाही के साथ अवैध गतिविधियों का भी खुलासा, संचालक ने आरोपों को नाकारा

गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े उगाही नेटवर्क की जांच में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस होटल से अभिषेक उगाही का नेटवर्क चला रहा था, वहां अवैध गतिविधियों के संचालित होने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह सब कुछ लंबे समय से काम चल रहा है. लेकिन किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी.

Continue reading

पलामू टाइगर रिजर्व में बदलाव की बयार, हथियार छोड़ रहे ग्रामीण , जंगल से 40 बंदूकें बरामद

पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है. नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले ग्रामीण धीरे-धीरे हथियार छोड़कर मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं. जागरूकता अभियानों के असर से लोग खुद आगे आकर अवैध बंदूकें प्रशासन को सौंप रहे हैं, जिसके चलते अब तक दर्जनों हथियार बरामद किए जा चुके हैं.

Continue reading

पलामूः रामनवमी पर प्रशासन अलर्ट मोड में, डीसी-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि त्योहार के दौरान ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मोबाइल चालू रखने और हर सूचना पर सतर्क रहने का निर्देश दिया.

Continue reading

पलामूः अवैध स्टोन चिप्स व बालू लदे  6 ट्रैक्टर जब्त

खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए आयुक्त व डीसी के निर्देश पर मंगलवार रात छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों को जब्त किया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Continue reading

पलामूः वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

हैदरनगर-जपला मुख्य सड़क पर चौकड़ी मोड़ के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

Continue reading

Exclusive: मेदिनीनगर के होटल कर्मी ने प्रिंस खान गिरोह के लिए उगाही की 30 लाख

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. राज्य में कारोबारियों और आम लोगों को डरा-धमकाकर उससे जुड़े लोग लगातार वसूली कर रहे हैं. ताजा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि पलामू प्रमंडल में लेवी (रंगदारी) वसूली का काम मेदिनीनगर के रिवर रिजॉर्ट होटल में काम करने वाला अभिषेक कर रहा था.

Continue reading

सांसद वीडी राम ने लोस में उठाई पलामू-गढ़वा की पेयजल समस्या

सांसद वीडी राम ने बुधवार को लोकसभा में पलामू व गढ़वा जिले में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया.

Continue reading

पलामूः मेदिनीनगर नगर निगम की नई टीम के सामने चुनौतियों का पहाड़

मेदिनीनगर नगर निगम की आबादी करीब ढाई से तीन लाख के बीच आंकी जाती है. निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्ड हैं. बीते कुछ वर्षों में कई नए मोहल्लों को निगम में जोड़ा गया, लेकिन वहां अब भी सड़क, नाली व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं.

Continue reading

पलामू : ट्रक में मिला ड्राइवर का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

नवाबाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यह मामला मंगलवार का है. लेकिन इसकी जानकारी किसी को तुरंत नहीं लगी

Continue reading

पलामूः विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने डॉक्टरों, निक्षय मित्रों व क्विज की विजेता एएनएम को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. पूर्व डीटीओ डॉ. आरपी सिन्हा को भी सम्मानित किया गया.

Continue reading

लातेहारः आयुक्त ने मनिका अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पाधदन जल्द करें. इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने सर्टिफिकेट केस व भूमि सीमांकन की स्थिति की जानकारी ली और राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.

Continue reading

पलामूः दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू, डीडीसी ने किया उद्घाटन

पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी जावेद हुसैन ने किया. डीडीसी व अन्य अतिथियों ने स्टॉल का जायजा लिया. मेले में 10 प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं, जहां धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विभिन्न लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध हैं.

Continue reading

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पलामू DC-SP ने बैठक व फ्लैग मार्च किया

पलामू में रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. मंगलवार को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने पड़वा प्रखंड के मझिगांव और पाटन क्षेत्र के कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही