Search

पलामू

मेदिनीनगर में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, बन रहे 40 आकर्षक पंडाल

अलग-अलग थीम आधारित पंडाल बनाए जा रहे हैं. कहीं पारंपरिक शिल्प कला दिखेगी, तो कुछ पंडालों में आधुनिक तकनीक व एलईडी लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होगी. कारीगर पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

Continue reading

पलामू : अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर SP ने लिया संज्ञान, ASI निलंबित

नावाबाजार थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसपी रीष्मा रमेशन ने त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने संबंधित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेश बैठा को निलंबित कर दिया है. साथ ही, थाने में प्रतिनियुक्त जवानों के स्थान पर नए जवानों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

डीआईजी के सरकारी आवास पर धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा

पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम के सरकारी आवास पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआइस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें कैंपस के सभी पुलिसकर्मी एवं आसपास के स्थानीय लोग शामिल हुए. पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया.

Continue reading

पलामू : झाड़ियों से लड़की का शव बरामद, शरीर पर कई जख्म, पैर भी जंजीर से बंधी

जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदिरिया से एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया है. लड़की के एक पैर में जंजीर बंधी हुई है और उस पर ताला भी लगा है. वहीं आंख, गला व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं.

Continue reading

Lagatar Impact : DMFT शासी परिषद की बैठक में धुरिया नदी पर पुल बनाने का निर्णय

Lagatar Media में विश्रामपुर के राजखाड़ में गर्भवती महिला को खाट पर नदी पार कराने से संबंधित खबर प्रकाशित होने पर संज्ञान लेते हुए गांव के पास धुरिया नदी पर पुल बनाने का का निर्णय लिया गया.

Continue reading

पलामूः वित्त मंत्री व सांसद ने इंडोर स्टेडियम का किया शिलान्यास

स्टेडियम में एक आउटर वॉलीबॉल कोर्ट व एक आउटर स्विमिंग पूल होगा. इसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक योग सह ध्यान केन्द्र, एक वीआईपी. विश्राम कक्ष, दो बैडमिंटन कोर्ट, एक प्रतीक्षालय व झारखंड संस्कृति भीत्तचित्र का निर्माण होगा.

Continue reading

पलामूः मेदिनीनगर में 5 करोड़ से बनेगा नया बस स्टैंड, जमीन की तलाश अंतिम चरण में

वर्तमान में मेदिनीनगर स्थित बस स्टैंड से प्रतिदिन 100 से अधिक बसें विभिन्न स्थानों के लिए खुलती हैं. निगम द्वारा जमीन तलाशने की प्रक्रिया तेज होने से लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है. फरवरी में दिशा समिति की बैठक में पलामू सांसद व राज्य के वित्त मंत्री ने बस अड्डे को शिफ्ट करने का निर्णय लिया था.

Continue reading

पलामू : ना पुल, ना एंबुलेंस, ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नदी पार कराया

विश्रामपुर प्रखंड के राजखाड़ गांव में सोमवार की शाम एक बेहद मार्मिक और चिंताजनक दृश्य देखने को मिला, जिसने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी है. यहां पुल नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नदी पार कराना पड़ा. नदी पार करने के बाद अस्पताल पहुंचने के लिए भी उन्हें एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली.

Continue reading

NPU कुलपति दिनेश सिंह के पैसे नहीं लौटाने के विवाद में कूदे छात्र संघ, चंदा अभियान शुरू किया

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति दिनेश कुमार सिंह द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय को पैसे नहीं लौटने के विवाद में पलामू के छात्र संघ कूद पड़े हैं. अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) और एनएसयूआई के छात्र नेता और सदस्यों ने चंदा कर इकट्ठा करना शुरू किया है, ताकि कुलपति पैसे लौटा दें.

Continue reading

कुलपति दिनेश सिंह कारनामा : नहीं दे रहे हैं विश्वविद्यालय का 20 हजार रुपया

Ranchi : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह का नया कारनामा सामने आया है. वह इससे पहले रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में कई कारनामों को अंजाम दे चुके हैं. उनका नया कारनामा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में काम करने के दौरान गाड़ी के निजी इस्तेमाल से संबंधित है. इस मद में उनसे  वसूली की जानी हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने दिनेश सिंह को रिमाइंडर भेज कर 20,761 रुपया जमा करने का अनुरोध किया है.

Continue reading

पलामूः गरीब परिवार की मदद को बढ़े हाथ, संस्था ने दिए नए कपड़े

रदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा व डॉ. अमितू सिंह ने बच्चे समेत उसके माता-पिता को नये कपड़े दिए. शर्मिला वर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि आम लोगों की तरह इनका परिवार भी दुर्गापूजा खुशी से मना सके.

Continue reading

पलामूः पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

हुसैनाबाद एसडीपीओ मो. याकूब के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका का खून लगा कपड़ा व शव के पास से खून लगा तकिया का कवर बरामद किया. पति मिथिलेश पाल को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. मिथिलेश ने गला दबाकर का हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया.

Continue reading

पलामूः दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी डीसी व डीडीसी से मिले

प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से दुर्गा पूजा पर शहर के पंडालों में बिजली, पानी, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं और विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

Continue reading

पलामूः डीसी के निर्देश पर सीओ ने परिवार को आत्मदाह से रोका, मिला आश्वासन

पीड़ित राधाकृष्ण तिवारी के परिवार का आरोप है कि बीते तीन साल से दूसरे पक्ष द्वारा विभिन्न माध्यमों से केस दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा था. इस मामले में 2023 में एसडीएम कोर्ट से सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा को मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किया गया था.

Continue reading

27 से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, ओपन सफारी से बढ़ेगा रोमांच

प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. झारखंड का बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी 1 जुलाई से 31 सितंबर तक पार्क में वन्यजीवों के प्रजनन काल के चलते पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी. लेकिन नवरात्र को लेकर इसे थोड़ा पहले खोलने का निर्णय लिया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही