Search

झारखंड न्यूज़

ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड :  झारखंड सरकार की अपील पर HC का ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस

एचईसी के श्रमिक नेता दिवंगत राणा संग्राम सिंह के पुत्र ठाकुर जसवंत सिंह हत्याकांड में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू की रिहाई के खिलाफ राज्य सरकार की इक्विटील अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस जारी किया है. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने अदालत में पक्ष रखा.

Continue reading

विश्व आर्थिक मंच में व्हाइट बैज से सम्मान से नवाजे गए सीएम हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत से पहले आदिवासी निर्वाचित नेता के रूप में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक (दावोस) में भाग लिया.

Continue reading

सिमडेगा: 25 जनवरी की शाम तक सरस्वती पूजा संपन्न करने के आदेश

प्रशासन ने गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की. जिसकी अध्यक्षता एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने की. बैठक में एसडीओ ने कहा कि इस वर्ष सरस्वती पूजा 23 जनवरी है. जबकि 2 दिन बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है.

Continue reading

झारखंड में संगठित अपराध का बदलता चेहरा, गिरोहों की कमान संभाल रहीं महिलाएं

झारखंड में संगठित अपराध का चेहरा तेजी से बदल रहा है. अब आपराधिक गिरोह में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी सक्रिय रूप से किंगपिन और लॉजिस्टिक्स मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं. हालिया पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आया है कि राज्य के कई कुख्यात गैंगस्टर जेल में बंद होने या फरार रहने के दौरान अपनी पत्नियों और महिला सहयोगियों के जरिए गिरोह का संचालन कर रहे हैं.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट को मिली राहत

Ranchi.  झारखंड हाईकोर्ट से निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट को राहत मिली है. निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट के खिलाफ पारित आदेश को रांची नगर निगम ने वापस ले लिया. निरवाणा रूफटॉप रेस्टोरेंट की याचिका पर सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम ने इसकी जानकारी आज हाईकोर्ट को दी.

Continue reading

गिरिडीह नगर निगम में मेयर पद SC के लिए आरक्षित मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

गिरिडीह नगर निगम में मेयर के पद को अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित करने के आदेश को चुनौती देने वाली मो नसीम की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. यह सुनवाई चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई.

Continue reading

साहिबगंज: बांझी हाट में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sahibganj: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा राक्सो पंचायत में सोमवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पंचायत भवन के समीप घात लगाकर बैठे आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

Continue reading

साहिबगंज : गड्डे में पलटी स्कार्पियो, एक की मौत, आठ घायल

जिले के बोरियो- बोआरीजोर मार्ग पर शामपुर के पास एक स्कार्पियो टायर फटने के कारण पलट गई. इस सड़क हादसे में गाड़ी मालिक की मौत हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

Continue reading

झारखंड स्वीडन व्यापारिक साझेदारी व अर्बन मोबिलिटी पर सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेजेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की.

Continue reading

CM हेमंत का ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक मीडिया से संवाद, झारखंड के विकास विजन व वैश्विक सहभागिता पर चर्चा

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ब्लूमबर्ग एशिया-पैसिफिक की मैनेजिंग डायरेक्टर मिस सुनीता राजन के साथ विस्तृत संवाद किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दावोस में झारखंड की सहभागिता के उद्देश्य, राज्य की प्राथमिकताओं और झारखंड के अगले 25 वर्षों के दीर्घकालिक विकास विजन की रूपरेखा साझा की.

Continue reading

जमशेदपुर: JMM नेता दुबराज और चचेरा भाई जितेंद्र दोषी करार, 23 जनवरी को सजा का ऐलान

संजीव सिंह मर्डर मामले में करीब 10 साल बाद कोर्ट ने झामुमो नेता दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह को हत्या का दोषी माना है. नीचली अदालत ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. अब कोर्ट दोनों दोषियों को 23 जनवरी को सजा सुनाएगी.

Continue reading

गोंदलपुरा अदानी कोल ब्लॉक जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने स्थल पर की तोड़फोड़, काला दिवस मनाने का ऐलान

गोंदलपुरा अदानी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर आज (20 जनवरी) प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में प्रस्तावित जनसुनवाई का स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापन विरोधी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है. संगठनों व ग्रामीणों ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है.

Continue reading

झारखंड सरकार और टाटा स्टील ने लेटर ऑफ इंटेंट और एमओयू पर किए हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व में झारखंड सरकार और टाटा स्टील लिमिटेड ने विश्व आर्थिक मंच में एक ऐतिहासिक लेटर ऑफ इंटेंट और एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी न्यू एज ग्रीन स्टील प्रौद्योगिकियों में 11,000 करोड़ से अधिक के भारी निवेश की रूपरेखा तैयार करती है.

Continue reading

कोडरमा : 24 घंटे से लापता नाबालिग छात्र का शव झाड़ियों से बरामद, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के राजारायडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है. वह बीते 24 घंटे से लापता था. नाबालिग छात्र का शव उसके घर के पास ही झाड़ियों से मिला है.

Continue reading

रामगढ़ : पंचवटी अपार्टमेंट में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, तीसरे फ्लैट से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ

मगढ़ कॉलेज के समीप स्थित पंचवटी अपार्टमेंट के सी ब्लॉक में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर चोरों ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोरी की एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. इस फ्लैट से भी चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.  इस फ्लैट में बिहार फाउंड्री के जीएम एस. आर. सिंह किराये पर रहते हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही