Search

झारखंड न्यूज़

Saraikela News : सड़क सुरक्षा अभियान तेज, शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालक पकड़े गए

Saraikela : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की. इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़ा गया.

Continue reading

Court News : जमीन खरीद में ठगी के शिकार सब-जज पहुंचे हाईकोर्ट

जमीन खरीद मामले में ठगी के शिकार हुए सब-जज नईम अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें निचली अदालत द्वारा जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनसे ठगी करने वाले अभियुक्तों को दी गयी जमानत को चुनौती दी गई है.

Continue reading

Giridih News : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोशितों ने जमुआ-खोरीमहुआ मार्ग किया जाम

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में नवविवाहिता राजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आज शुक्रवार की सुबह शव के साथ जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

Continue reading

RU के 67वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ, मेधावी छात्र व खिलाड़ी सम्मानित

रांची विश्वविद्यालय के 67वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में हुआ.वर्ष 1960 में स्थापित विश्वविद्यालय अपनी गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के 67 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है.

Continue reading

TGT शिक्षकों को 12 सप्ताह के भीतर समान वरिष्ठता, अपग्रेड वेतनमान व वेतन वृद्धि का लाभ दे सरकार : HC

हाई स्कूल में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (विज्ञापन संख्या 21/2016 ) नियुक्ति परीक्षा में प्रशासनिक कारणों से देर से नियुक्त हुए अभ्यर्थियों की ओर से समान वरिष्ठता, अपग्रेड वेतनमान व वेतन वृद्धि  का आग्रह करने वाली अजय कुमार एवं सहित आठ याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने प्रार्थियों याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को 12  सप्ताह के भीतर TGT शिक्षकों को समान वरिष्ठता, अपग्रेड वेतनमान  व वेतन वृद्धि का लाभ देने का निर्देश दिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : ट्रक- टैंकर की टक्कर , केबिन में फंसा चालक, हालत गंभीर

थाना क्षेत्र के NH-18 पर रॉयल मिंट होटल के पास बीती रात जमशेदपुर की ओर से आ रही एक खाली ट्रक ने आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का केबिन पिचक गया और ड्राइवर उसमें फंस गया, जबकि टैंकर का अलकतरा सड़क पर बह गया.

Continue reading

Dhanbad News : नई श्रम संहिताओं पर कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दिए अनुपालन के प्रावधान

Dhanbad : झरिया के जामाडोबा स्थित पीटीआई में शुक्रवार को चार नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर इंटरैक्टिव  कार्यशाला व जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, उनके व्यावहारिक प्रभावों और श्रम कानूनों में हुए बदलावों के प्रति जागरूक करना था.

Continue reading

Saraikela  :  गम्हरिया खाद्य गोदाम में रखे-रखे खराब हो गई PDS की दाल, गरीबों के राशन पर संकट गहराया

जिले के गम्हरिया स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब परिवारों में वितरण के लिए रखी गई दाल खराब हो गई है. इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली और खाद्यान्न के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading

Ramgarh  News : चुट्टूपालू घाटी में लकड़ी लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हालत गंभीर

Ramgarh : जिले के चुट्टूपालू घाटी में एक लकड़ी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क दुर्घटना में ड्राइवर अंदर ही फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Continue reading

Health News :  रिम्स में आयुष्मान योजना को ऑनलाइन बनाने पर जोर, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर और समयबद्ध संचालन को लेकर समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक ने की.

Continue reading

Chatra News : छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

जिले के सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिराजपुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और करीब एक सप्ताह पहले एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे.

Continue reading

राधाकृष्ण किशोर की पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, आखिर क्या है आसमान और सूरज वाले संदेश के मायने?

कभी एक मुलाकात सुर्खियां बनती है, कभी एक गैर मौजूदगी सवाल खड़े करती है और कभी सोशल मीडिया पर लिखी कुछ पंक्तियां राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ देती है. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है.

Continue reading

Latehar News : बिना नक्‍शा पास कराये बन रहा था घर, नगर पंचायत ने किया ध्‍वस्‍त

बिना नक्‍शा पास कराये घर बनाने वालों के खिलाफ नगर पंचायत लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में शहर के बस स्‍टैंड केे पास बिना नक्‍शा पास बनाये जा रहे घर को नगर पंचायत के अधिकारियों को ध्‍वस्‍त किया गया है. साथ ही निर्माण सामग्रियों को भी जब्‍त कर लिया गया.

Continue reading

झारखंड पुलिस मुख्यालय का फैसला, हाउस बिल्डिंग व कार लोन फाइलों की मॉनिटरिंग के लिए हर जिले में तैनात होंगे नोडल DSP

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह निर्माण अग्रिम (हाउस बिल्डिंग एडवांस) और मोटर कार अग्रिम से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण और बेहतर समन्वय के लिए सभी जिलों व पुलिस इकाइयों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के एक-एक समन्वयक पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

Khunti News : देवर-भाभी ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध की चर्चा

जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव में देवर और भाभी का शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही