Search

झारखंड न्यूज़

आदिवासी हुंकार रैली में एकजुट हुआ समाज, कुड़मी एसटी मांग के खिलाफ भरेंगे हुंकार

कुड़मी एसटी मांग के विरोध में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटने लगे हैं.

Continue reading

मनरेगा में घोटाले पकड़े जाने पर बिचौलियों ने सोशल ऑडिट टीम को धमकी दी

Ranchi : सोशल ऑडिट के दौरान मनरेगा की योजनाओं में भारी गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद बिचौलियों ने सोशल ऑडिट टीम को धमकाया. बिचौलियों के अनुसार रिपोर्ट नहीं बनाने पर ऑडिट टीम को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी. ग्राम सभा को बाधित किया. पंचायत भवन पहुंच कर टीम को गालियां दी. ऑडिट टीम द्वारा मामले की जानकारी हजारीबाग के उपायुक्त सह अन्य अधिकारियों को दिये जाने के बाद ऑडिट टीम की सुरक्षा की व्यवस्था की गयी. मामला हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड से संबंधित है.

Continue reading

अधिवक्ता महेश तिवारी को अवमानना नोटिस, गुरुवार को हाईकोर्ट के जज से साथ हुई थी नोक-झोंक

दरअसल गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान जज से अधिवक्ता महेश तिवारी की नोक-झोंक हुई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

Continue reading

विनय सिंह की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- ACB के पास हैं सबूत

वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. विनय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है.

Continue reading

विनय सिंह के शोरूम से नहीं हटेगा ACB का ताला, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और उसका म्यूटेशन कराने के आरोपों में जेल में बंद ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने रांची और हजारीबाग में एसीबी द्वारा उनके दो शोरूम को सील किए जाने के विरुद्ध दर्ज याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है.

Continue reading

झारखंड पुलिस की विभागीय परीक्षा : 519 में से सिर्फ 112 पुलिसकर्मी सफल, दोबारा मूल्याकंन पर भी निराशा

झारखंड पुलिस की विभागीय परीक्षा के परिणाम चिंताजनक रहे हैं. दोबारा मूल्याकंन कराने के बाद भी सफलता दर काफी कम रही. 519 में से सिर्फ 112  पुलिसकर्मियों ही परीक्षा में सफल हुए.

Continue reading

रांची : सीमेंट कारोबारी पर फायरिंग मामले में कई लोग हिरासत में, जमीन विवाद में दो नामजद

सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले में रांची पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले के खुलासे के लिए रांची पुलिस की कई टीमें एक साथ काम कर रही है. पुलिस ने संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें से दो रांची के पुंदाग इलाके के बिल्डर और जमीन कारोबारी बताए जा रहे हैं. पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस की एक टीम हमलावरों की तलाश में आसपास के जिलों के लिए रवाना हो गई है.

Continue reading

रामगढ़ : पंचवटी अपार्टमेंट के गार्ड ने टांगी से हमला कर की सुपरवाइजर की हत्या, सरेंडर किया

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पंचवटी अपार्टमेंट में गुरुवार की देर रात 12 बजे एक हत्या हुई है. अपार्टमेंट में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने टांगी से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुनील सिंह के रूप में की गई है.

Continue reading

पलामू : निजी स्कूल वैन की चपेट में आकर चार साल के बच्चे की मौत

जिले में शुक्रवाह की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुलहर गांव में निजी स्कूल वैन की टक्कर से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान रविंद्र राम के पुत्र मायानंद के रूप में हुई है.

Continue reading

पलामू : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष, विधायक के आश्वासन पर जाम हटा

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर कोनवाई बस स्टैंड के पास गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Continue reading

Lagatar Exclusive : झारखंड विधानसभा में फिर हुआ नियुक्ति-प्रोन्नति घोटाला

Ranchi : झारखंड विधानसभा में फिर एक बार नियुक्ति प्रोन्नति घोटाला हुआ. तीसरी बार हुए इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर होने के बाद विधानसभा ने इस नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. इससे विधानसभा में तीसरी बार नियुक्ति-प्रोन्नति घोटाले को अंजाम दिये जाने की पुष्टि होती है. घोटाले का यह मामला सीमित परीक्षा के सहारे चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) के पद पर प्रोन्नति और नियुक्ति से संबंधित है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 17 OCT।। वैज्ञानिकों ने बनाई यूनिवर्सल किडनी।। दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगा मंईयां सम्मान का पैसा।। कुड़मी के विरोध में आज आदिवासियों की हुंकार रैली।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 17 OCT।। झारखंडः दीवाली में सिर्फ 2 घंटे आतिशबाजी।। स्पीड पकड़ने लगी ठंड।। VVIP काफिले के कारण रोके गए मासूम।। घाटशिला उपचुनावः JMM व BJP उम्मीदवार का नामांकन 17 को।। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े झारखंड के 35.70 लाख परिवार।।

Continue reading

Chakradharpur: खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 24 प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो में जीते पदक

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही स्वाति गोप का चयन नेशनल ताइक्वांडो यानी एसजीएआइ अंडर 17 के लिए हो गया है.स्वाति आगामी नवंबर माह में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में होने वाले एसजीएफआइ में बिलो 35 केजी कैटेगरी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Continue reading

Chaibasa: :  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 18 ट्रेड में 10164 आवेदन, डीसी ने की समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप 112 आवेदन विभिन्न बैंकों में अग्रसारित किए गए हैं. जिनमें 46 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत किया गया है.

Continue reading

Chaibasa:  जगन्नाथपुर में कांग्रेस की ओर से चलाया गया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल ) सोनाराम सिंकु व पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की उपस्थिति में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही