Search

झारखंड न्यूज़

धनबादः भूली में स्कूल बसों की जांच, 16 वाहनों का कटा 1.50 लाख का चालान

डीटीओ ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिले में इस तरह का जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. ताकि किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी न हो.

Continue reading

झारखंड के जीतू राम बेदिया का भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम में चयन

बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया ने झारखंड को गर्व का एक नया अवसर दिया है. जोन्हा, डिमरा (बंधटोला) के निवासी जीतू का चयन भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम में हुआ है. वे भारत की ओर से एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

Continue reading

चाईबासाः सारंडा में IED विस्फोट में दो जवान घायल

आईईडी विस्फोट की घटना सारंडा जंगल के जराइकेला के पास हुई है. घटना के समय सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे. आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए दोनों जवान को इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया.

Continue reading

अब अंत्योदय परिवारों को मिलेगा मुफ्त चीनी, दाल व कपड़ा: इरफान अंसारी

झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में खाद्य वितरण व्यवस्था अब 2G से 4G युग में प्रवेश कर चुकी है. उन्होंने कहा कि अब पारदर्शिता, रफ्तार और जनहित पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

Continue reading

लातेहारः विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

विधायक प्रकाश राम ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी. उन्होंने विभागीय अभियंताओं को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं बरतने की हिदायत दी.

Continue reading

विनय सिंह की बेल पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी

IAS विनय चौबे के डीसी रहते हुए हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन कराने से जुड़े मामले में आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading

झारखंड शैक्षिक कांग्रेस का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा सुधार पर जोर

झारखंड शैक्षिक कांग्रेस द्वारा आज रांची में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Continue reading

रामगढ़ः टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

वक्ताओं ने ऐसा वातावरण बनाने का सुझाव दिया जिसमें कार्य-जीवन असंतुलन और आलोचना का डर जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सके. कर्मचारियों को छोटे ब्रेक लेने, सजग रहने और स्वस्थ आदतों को अपनाने जैसे व्यावहारिक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

Continue reading

सभी धर्म नैतिकता की राह दिखाते है : मोहसिन खान

आनन्द मार्ग धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ आज दलादिली में भजन-कीर्तन और योग साधना के साथ हुआ. आचार्य ज्योतिप्रकाशनन्द अवधूत ने योगासन सिखाया और श्री श्री आनन्दमूर्ति के प्रवचन की वीडियो क्लिप दिखाई गई, जिसमें उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति और ईश-लीला का वर्णन किया.

Continue reading

सांसद मनीष की पहल पर रामगढ़ के 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था तीर्थाटन को रवाना

भाजपा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व अनमोल सिंह ने तीर्थ यात्रियों को गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ पूरे उत्साह से विदा किया. विदा होने से पूर्व वार्ड नंबर 2 के पुरनी मंडप स्थित मंदिर में सभी लोग इकट्ठा हुए.

Continue reading

पलामूः लकड़ाही बाजार में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने कड़ाही बाजार, खैरादोहार में वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से भरठूवा बंदूक व गोली बरामद की है.

Continue reading

छठ को लेकर तालाबों की सफाई में जुटा रांची नगर निगम

दिवाली और काली पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है. काली पूजा के लिए भूमि पूजन और पंडाल बनाए जा रहे हैं. इन दोनों त्योहार के साथ ही छठव्रती पूजा पाठ की तैयारी भी शुरू की जा रही है. छठ एक गहरी आस्था वाला त्योहार है जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है.

Continue reading

धनबादः FCI गोलीकांड में मुख्य आरोपी कुणाल व करणवीर जेल भेजे गए

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि एफसीआई गोदाम के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों पर फायरिंग करने वाले कुणाल सिंह, करणवीर सिंह सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

धनबादः छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम

नगर निगम की ओर से प्रथम चरण की सफाई दीपावली से पहले की जा रही है. दूसरे चरण में छठ महापर्व से पहले तालाबों की पूर्ण सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा.

Continue reading

झारखंड युवा राजद के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की सूची जारी

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने आज प्रदेश राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर संगठन विस्तार की घोषणा की. उन्होंने वर्ष 2025-28 तक के लिए नए प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही