Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News : राजस्थान से अरेस्ट DD बार संचालक नीरज सिंह की अग्रिम जमानत पर अब नहीं होगी सुनवाई

हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद से जमशेदपुर पुलिस की कई टीमें नीरज सिंह की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थीं. लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.

Continue reading

Jamshedpur News : गेडुआ पंचायत में आदिवासी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डिमना डैम से सटे गेडुआ पंचायत में आदिवासी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित किया गया. ग्रामसभा में ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की मांग की. लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व ग्रामीण बैठक में शामिल हुए और आदिवासी जमीन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.

Continue reading

Jamshedpur News :  मलेरिया को लेकर प्रशासन अलर्ट, जांच, फॉगिंग व इलाज में तेजी लाने के निर्देश

जिले में बढ़ते मलेरिया मामलों को देखते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

Continue reading

Jamshedpur News :  ट्रैफिक शाखा के 43 पुलिसकर्मियों का तबादला, थाना, CCR व पुलिस केंद्र में मिली जिम्मेदारी

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और थानों में पुलिस बल बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी के आदेश पर ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों, सीसीआर (साकची) और पुलिस केंद्र गोलमुरी में नई जिम्मेदारी दी गई है.

Continue reading

Medininagar News : SIR पर जा रहे श्रम पदाधिकारी सड़क हादसे में घायल

Medininagar : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में प्रखंड श्रम पदाधिकारी राहुल कुमार घायल हो गए.

Continue reading

ACB के विशेष न्यायाधीश का आदेश हाईकोर्ट से रद्द, रिश्वत लेने के मामले का सह आरोपी आरोप मुक्त

हाईकोर्ट ने रिश्वत लेने के मामले में सह आरोपी श्रम अधीक्षक, गुमला कार्यालय के दैनिक वेतनभोगी चालक बंधु कुमार सिंह को राहत देते हुए मामले से डिस्चार्ज (आरोप मुक्त) कर दिया गया. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश शंकर की कोर्ट ने याचिकाकर्ता की ओर से दायर क्रिमिनल रिविजन को स्वीकार कर लिया. साथ ही एसीबी के विशेष न्यायाधीश, रांची के 10.05.2022 का आदेश रद्द कर दिया गया.

Continue reading

सांसद BD राम ने VC दिनेश सिंह के खिलाफ फिर की राज्यपाल से शिकायत

सांसद बीडी राम ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह के खिलाफ राज्यपाल से फिर शिकायत की है. उन्होंने VC द्वारा A. K. Singh College के विज्ञान संकाय, गणित और दर्शनशास्त्र में नामांकन की अनुमति नहीं देने के मामले में शिकायत की है. सांसद खुद इस कॉलेज के अध्यक्ष हैं.

Continue reading

Jharkhand Weather : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 9 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के समीप बने गहरे निम्न दबाव से राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

Continue reading

श्रावणी मेले से पहले बाबा धाम में नई व्यवस्था, 15 से अलग-अलग मार्गों से होंगे VIP व सामान्य दर्शन

विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. मंदिर परिसर में निर्मित अत्याधुनिक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तकनीकी परीक्षण के बाद इसे 15 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. नई व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ कम करना और दर्शन प्रक्रिया को पहले से अधिक सुगम बनाना है.

Continue reading

ओडिशा में कल होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, झारखंड DGP व वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईस्टर्न जोनल काउंसिल-ईजेडसी) की स्थायी समिति की 15वीं बैठक मंगलवार (7 जुलाई) को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होगी. बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत सदस्य राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे. वहीं झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी बैठक में मौजूद रहेंगी.

Continue reading

Simdega : 'मोर पुलिस मोय पुलिस' अभियान, गांव-गांव जाकर शिकायतें सुन किया जाएगा समाधान

सिमडेगा पुलिस ने आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान 'मोर पुलिस मोय पुलिस' के तहत 'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया है. इस पहल के माध्यम से पुलिस जिले के सुदूरवर्ती गांवों और पंचायतों तक पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनेगी और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करेगी.

Continue reading

Chaibasa News: रोरो नदी में डूबने से महिला की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित रोरो नदी में नहाने के दौरान डूबने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत रोरो गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी सुंडी की मौत हो गई.

Continue reading

Latehar News : आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं करना सरकार की नाकामी : प्रतुल शाहदेव

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि टोरी (चंदवा) के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाना झारखंड सरकार की नामाकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण टोरी आरओबी समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लंबित पड़ी है.

Continue reading

Latehar News : समस्याओं का निदान की मांग को लेकर कामता पंचायत समिति सदस्य का रात्रि पड़ाव

Latehar : जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित कामता पंचायत में एक आदिम जनजाति (पीवीटीजी) बहुल गांव चटुआग है. बताया जाता है कि चटुआग ग्राम विकास से कोसो दूर है. ग्रामीणों को यहां सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है. पेयजल व सड़क का नितांत अभाव है. इन सब समस्याओं का डीएमएफटी फंड से निदान कराने की मांग को लेकर पांच जुलाई की रात चटुआग ग्राम में  रात्रि पड़ाव किया गया. यह रात्रि पड़ाव कामता पंचायत समिति सदस्यल अयूब खान ने किया.

Continue reading

शराब घोटाला : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव का बेटा रोहित उरांव निर्धारित समय पर ईडी ऑफिस पहुंचा, पूछताछ शुरू

पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव ईडी के समन के आलोक में निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रोहित से पूछताछ शुरू कर दी है. सात जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही