Search

झारखंड न्यूज़

Giridih News :  अफेयर के शक में पति ने की थी हत्या, नवविवाहिता हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा

गिरिडीह पुलिस ने नवविवाहिता हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति मुन्नालाल किस्कू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी डुमरी एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी है.

Continue reading

Court News : CPI माओवादी संगठन से जुड़े आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

Ranchi : एनआईए द्वारा दर्ज यूएपीए (UAPA) मामले में आरोपी अभिनव उर्फ गौरव कुमार की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय एवं न्यायमूर्ति एके राय की खंडपीठ ने NIA के विशेष न्यायाधीश द्वारा आरोपी अभिनव की जमानत खारिज करने का आदेश बरकरार रखा. NIA की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास एवं अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा.

Continue reading

Dhanbad News :  RPF ने अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी अभियान चलाकर अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

Continue reading

Jamshedpur News : कई घंटे तक छज्जे पर बैठा रहा आरोपी, पुलिस ने लिया हिरासत में

Jamshedpur : शहर के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग इलाके में सोमवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी इमारतों के बीच भागते हुए एक मकान के छज्जे पर चढ़ गया. पुलिस और उसके दोस्तों की समझाइश के बाद उसे रस्सी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है.

Continue reading

रिम्स में टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 60 लोगों को दिया गया पौष्टिक आहार

रिम्स में सोमवार को 'निक्षय पोषण योजना' के तहत 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम CMPDIL के सीएसआर और RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया.

Continue reading

Jamshedpur News : महिला अपहरण मामले में FIR दर्ज, पति ने लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

CM हेमंत औचक निरीक्षण पर पहुंचे खेलगांव के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज, जतायी नाराजगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शूटिंग रेंज परिसर की आधारभूत संरचनाओं के रख-रखाव, शूटिंग उपकरणों, खिलाड़ियों की सुरक्षा मानक, प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं के अलावा   अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया.

Continue reading

Education News : शिक्षा व्यवस्था व पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का लोकभवन घेराव

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और लंबित नियुक्तियों के विरोध में आइसा (AISA) समेत विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए छात्रों ने आज रांची में जोरदार प्रदर्शन किया.

Continue reading

Dhanbad News : पहली बारिश ने खोली बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल, जलजमाव से थमी रफ्तार

मॉनसून की पहली बारिश ने एक बार फिर धनबाद शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी . बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.  कई सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई.

Continue reading

Jharkhand News : पूर्व DGP अजय कुमार सिंह बने झारेरा के नए अध्यक्ष, नलिन कुमार को सदस्य की जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने पूर्व डीजीपी व सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण (झारेरा) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार को प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है. इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार को राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी.

Continue reading

Saraikela: ईचागढ़ में PMGSY की सड़क एक साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने PMO से की शिकायत

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चुनचुरिया-आतरग्राम-चिमटिया-ईचागढ़ सड़क बनाने का काम तय समय सीमा के करीब एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. अधूरी सड़क और निर्माण में देरी से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी हो रही है. मामले की शिकायत अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गई है.

Continue reading

Jamshedpur News : कोल्हान विवि का बड़ा फैसला, FYUGP एग्जिट व सेमेस्टर-7 गाइडलाइन जारी

कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option और सेमेस्टर-7 में नामांकन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है.

Continue reading

Deoghar News : अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक, मोबाइल व हथियार बरामद

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार दास (25 वर्ष) और संजीव कुमार दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के रहने वाले हैं.

Continue reading

अब हर बुधवार रांची के थानों में होगा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP का निर्देश

रांची जिला के विभिन्न थानों और ओ०पी० में 8 जुलाई को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में जनशिकायत समाधान के लिए थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे. समाज में हो रही घटनाओं पर आए दिन थाना में जो शिकायतें मिल रही हैं, उसका भी इस जनसुनवाई में समाधान निकाला जाएगा.

Continue reading

Chaibasa News  : घर से भागे नाबालिग जोड़े को RPF ने पकड़ा, चाइल्ड लाइन को सौंपा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर स्टेशन पर मुस्तैदी दिखाते हुए घर से भागे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को समय रहते पकड़ लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही