Bokaro News : पुलिस ने 9 वारंटियों को किया गिरफ्तार
एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
Continue readingएसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
Continue readingपरसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकांत गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है.
Continue readingSaraikela : प्रखंड के उत्तमडीह गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को समाजसेवी अशीम महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.
Continue readingभूली स्थित जालान फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल कर्मी अकरम खान की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रबंधन ने 8 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है.
Continue readingपूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो अंचल कार्यालय और बोड़ाम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, विकास योजनाओं, लोक शिकायतों के निपटारे और कार्यालयों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की.
Continue readingजिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से राजनगर थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी विपुल ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की
Continue readingचास प्रखंड के काला पत्थर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण डीएमएफटी फंड से होगा.
Continue readingबोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत काला पत्थर में युवाओं के लिए बनने वाली आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास सोमवार को विधायक श्वेता सिंह ने किया. श्वेता सिंह ने कहा कि यह परियोजना जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से विकसित की जाएगी.
Continue readingChaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड निवासी कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस सोमवार तड़के ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. क्योंझर और मयूरभंज जिलों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी और डकैती के 30 से अधिक मामलों में वांछित नफीस ने पुलिस हिरासत में चोरी का सामान बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. जिसमें आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी.
Continue readingजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने जिले के शिक्षित युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बोकारो के जागरूक एवं पढ़े-लिखे युवा SIR के ब्रांड अंबेसडर बनकर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर का सहयोग करें
Continue readingआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो व निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिलीं कथित धमकियों पर कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है.
Continue readingRanchi : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा कि अनुबंध खत्म होने पर भी बिना टेंडर कंपनी को करोड़ों का भुगतान किए जाने का मामला जांच का विषय है.
Continue readingअरूप चटर्जी ने कहा कि एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने बताया कि पहले उनके साथ दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिसे बढ़ाकर चार कर दिया गया है.
Continue readingRanchi : ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले सोमवार को लोक भवन धरना स्थल में यूनियन अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में ऑटो चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद चालकों ने उपायुक्त, नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.
Continue readingभारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई.सिटी सेंटर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
Continue reading