Search

झारखंड न्यूज़

कई बार पेशेवर मुकदमेबाज PIL की आड़ में न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करते, इस पर रोक लगाना जरूरी : HC

झारखंड हाईकोर्ट ने एक सिविल रिव्यू याचिका पर अपने दिए गए फैसले में यह भी स्पष्ट किया कि केवल रजिस्ट्री द्वारा PIL नियमों की औपचारिक जांच हो जाना इस बात का प्रमाण नहीं है कि न्यायालय ने याचिकाकर्ता की साख और उसकी नीयत को न्यायिक रूप से स्वीकार कर लिया है.

Continue reading

धनबाद में अवैध कोयला खनन : अमित शाह का CISF को जीरो कोल लीकेज प्लान लागू करने का निर्देश

गृह मंत्री ने धनबाद क्षेत्र में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले अधिकारों का पूरी सख्ती और समन्वय के साथ उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उद्योगों और उपभोक्ताओं तक केवल वैध तरीके से खनन किया गया कोयला ही पहुंचे.

Continue reading

Jamtara News :  सड़क किनारे डंप कर रखे 4 टन अवैध कोयला जब्त, तस्कर फरार

जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित सरानपाड़ा गांव के समीप पुलिस और चितरा कोलियरी की सिक्योरिटी फोर्स ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मौके से सड़क किनारे डंप कर रखे गए करीब चार टन अवैध कोयला जब्त किए गए. आशंका जताई जा रही है कि जब्त कोयला तस्करी के उद्देश्य से डंप कर रखी गई थी.

Continue reading

Palamu News : मेडिकल कॉलेज के पास घर से ब्रांडेड शराब के स्टिकर व ढक्कन बरामद

सदर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक घर से बड़ी मात्रा में कई ब्रांडेड शराब के स्टिकर और बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं. बरामद सामग्री को देखकर अवैध शराब के निर्माण और उसे ब्रांडेड शराब के नाम पर तैयार कर अन्य स्थानों पर बेचने की आशंका जताई जा रही है.

Continue reading

Dhanbad News : 8 लेन सड़क पर हाइवा रॉन्ग साइड से आ रही कार से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल

जिले के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां 8 लेन सड़क पर एक तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

Ranchi News : कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

जिले के कांके थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से दो करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी मिली है. कारोबारी आशुतोष कुमार सिंह ने कांके थाना में लिखित शिकायत देकर  कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Continue reading

होटवार फ्रोजेन सीमेन बैंक में 17.14 लाख की वित्तीय गड़बड़ी, पूर्व लेखापाल पर एफआईआर

राजधानी रांची के होटवार स्थित फ्रोजेन सीमेन बैंक में सरकारी राशि की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. वेतन मद से वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 17.14 लाख रुपये की अवैध निकासी किए जाने के आरोप में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Continue reading

डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, फरार नामजद आरोपी व बार संचालक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के फरार नामजद आरोपी और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने की सूचना सामने आई है

Continue reading

Ramgarh : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया

Continue reading

Simdega News: गुमशुदा महिला व बच्चे बोकारो से सकुशल बरामद

कोलेबिरा थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई एक महिला एवं उसके बच्चे को सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो से सकुशल बरामद किया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया.

Continue reading

Simdega News: SIR को लेकर ग्रामीणों को मिला प्रशिक्षण

प्रखंड के जामपानी पल्ली में महिला संघ, युवा संघ एवं कैथोलिक सभा की संयुक्त वृहद स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में लोगों को जागरूक करना तथा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था.

Continue reading

Hazaribagh News: धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

विधायक प्रदीप प्रसाद आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए.

Continue reading

Simdega News: नगर परिषद अधिकारी बनकर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

नगर परिषद का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Continue reading

Giridih News: मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह शाखा की ओर से रविवार को कालीबाड़ी चौक स्थित डी क्लब में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मधुमेह (डायबिटीज), रक्तचाप (बीपी) एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई.

Continue reading

भोजपुर सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे देवघर के दंपती समेत 3 की मौत

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आरा-बक्सर फोरलेन (NH-922) पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई. हादसे में झारखंड के देवघर निवासी इंजीनियर प्रकाश कुमार सिंह (32), उनकी पत्नी पल्लवी कुमारी (27) और सारण निवासी सौरव कुमार (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुमार गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही