Search

झारखंड न्यूज़

Ramgarh News: सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा; स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है- आशीष झा

सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

Continue reading

Ramgarh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी शिकायत, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 32 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी अपनी समस्या रखी.

Continue reading

Bokaro: वेदांता ने आयरन-स्टील कारोबार को दी नई पहचान, ESLस्टील अब VISL के तहत होगी संचालित

Bokaro : वेदांता समूह ने अपने आयरन एवं स्टील व्यवसाय के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ईएसएल स्टील लिमिटेड को वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL) के अधीन कर दिया है. डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने और VISL के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद ईएसएल स्टील अब इस नई इकाई की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करेगी.

Continue reading

Hazaribagh News : रिश्वत मामले में प्रोबेशन पदाधिकारी व गृह रक्षक गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

एसीबी, हजारीबाग की टीम ने रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में सरकारी अनुदान दिलाने के एवज में रिश्वत लेते एक गृह रक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में लिप्त जिला प्रोबेशन पदाधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

Jharkhand News: भाजपा अपने ही विधायकों से क्यों डरी हुई है?: कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने ही विधायकों को एक जगह रखकर आखिर किस बात का डर दिखा रही है.

Continue reading

Jharkhand : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 3 IPS अफसरों को जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कई अहम पद खाली

Ranchi : झारखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य वापस लौट चुके हैं और पुलिस मुख्यालय में योगदान भी दे चुके हैं. हालांकि अब तक उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है. ऐसे में पुलिस महकमे में उनके पदस्थापन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Continue reading

Chaibasa News: चलियामा बांकसाई में हाइवा की टक्कर में डिलीवरी बॉय घायल

राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित चलियामा बांकसाई के पास मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक पार्सल की होम डिलीवरी का कार्य करता है.

Continue reading

Jamtara News : भगाबन्ध पावर ग्रिड से आपूर्ति का सफल ट्रायल, बिजली कटौती से मिलेगी राहत

भगाबन्ध पावर ग्रिड से मंगलवार को बिजली आपूर्ति का सफल ट्रायल किया गया. इस पावर ग्रिड के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा.

Continue reading

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने DGP से की मुलाकात, प्रोन्नति व स्थानांतरण समेत कई मुद्दे उठाए

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पुलिस पदाधिकारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों और कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.

Continue reading

Giridih News : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरिया प्रखंड के बागोडीह गांव निवासी रामजी पासवान (35 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamtara News : वज्रपात से किशोरी की मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल, आम चुनने गए थे

गांव के पांच बच्चे आम चुनने के लिए पास के बगीचे में गए थे. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर श्रीया बाउरी (13) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनू दास (16) गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

Ranchi News: होल्डिंग टैक्स पर 10% तक छूट पाने का आखिरी मौका, 30 जून तक करें भुगतान

Ranchi: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स का समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को नगर निगम ने बड़ी राहत दी है. एकमुश्त होल्डिंग टैक्स भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल 14 दिन शेष हैं. करदाता 30 जून तक टैक्स जमा कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Continue reading

झारखंड आंदोलनकारियों ने आत्मदाह की दी चेतावनी

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी कैबिनेंट में मांग प्रस्ताव पारित नहीं होने से नाराज चल रहे हैं. इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक और प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने राज्य सरकार पर आंदोलनकारियों को लगातार झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सम्मान पेंशन और आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्रियों व आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News : टिनप्लेट अस्पताल में 25 साल से कार्यरत कर्मियों को हटाने पर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

टिनप्लेट अस्पताल में पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आरोप है कि मामला उपश्रमायुक्त के पास विचाराधीन होने के बावजूद 15 जून को कर्माचारियों काम से हटा दिया गया.

Continue reading

Jamshedpur News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले चेन स्नैचर अरेस्ट, दो देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने चेन छिनतई और पुलिस पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और छिनतई से जुड़ा सामान बरामद किया गया है. दोनों आरोपियों का शहर में पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे कई चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही