Search

झारखंड न्यूज़

Bokaro News : गोमिया में अवैध आरा मिल सील, 5 गिरफ्तार; 5 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

वन विभाग की टीम ने गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल में एक अवैध आरा मिल को सील करते हुए पांच ट्रैक्टर लकड़ी व आरा मशीन को जब्त कर लिया. साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त 5 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

Ranchi News: बकाया वेतन को लेकर CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों को पुलिस ने रोका

Ranchi: लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत व्यावसायिक प्रशिक्षण शिक्षकों को शनिवार को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान पुलिस ने रोक दिया. शिक्षक पिछले कई दिनों से 13 माह के बकाये वेतन के भुगतान की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं.

Continue reading

Deoghar :  SP प्रवीण पुष्कर ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

पुलिस कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading

Chaibasa News : गोइलकेरा में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Goilkera : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के पश्चिमी सिंहभूम जिला की गोइलकेरा थाना क्षेत्र के डुमरिया स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जाता है कि बुजुर्ग डुमरिया गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे.

Continue reading

Ramgarh News :  बंद खदान में जहरीली गैस रिसाव से चार मजदूरों की मौत

जिले के गिद्दी-रामगढ़ सीमावर्ती वन क्षेत्र स्थित एक बंद खदान में जहरीली गैस रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गई. घटना के समय सभी मजदूर खदान के भीतर खनन कार्य कर रहे थे. मृतकों की पहचान आशीष रजवार (25), किशोर रवानी (35), देवा कुमार बेदिया (25) और इल्लू बेदिया (30) के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamtara News : दिशा की बैठक में शामिल हुए बिना समाहरणालय के गेट से लौटे मंत्री इरफान

मंत्री इरफान अंसारी को मनाने के लिए आईटीडीए निदेशक व एसडीएम उनके वाहन तक पहुंचे और बैठक में शामिल होने का आग्रह किया. लेकिन वे गाड़ी में बैठे और रवाना हो गए.

Continue reading

Jamshedpur News : साकची बाजार में JNAC पार्किंग पर कब्जा करने वालों से हटाया अतिक्रमण, कई सामान जब्त

प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र साकची बाजार में शनिवार को अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

Continue reading

सरायकेला में पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Saraikela : नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आमदा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1.054 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

Continue reading

पेसा नियमावली पर फैली भ्रांतियां दूर कर ग्राम प्रधानों की मांगों पर होगा विचार: दीपिका पांडेय

Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से सरायकेला-खरसावां के ग्राम प्रधान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य में पेसा नियमावली लागू किए जाने पर आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल ने पेसा नियमावली को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक पहल करने की मांग की.

Continue reading

चतरा पुलिस की कार्रवाई : ढाई लाख के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से ब्राउन शुगर की कुल 32 पुड़िया और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार, बिंड मोहल्ला निवासी मो. इरफान एवं चुड़िहार मोहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं.

Continue reading

Jamtara: मरीज को ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाने मामले में स्वास्थ्य मंत्री व पीड़ित परिजन के अलग-अलग दावे

Jamtara : जिले में ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खटिया में लादकर एक मरीज को सदर अस्पताल लाए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. मामले को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Continue reading

Ramgarh News : प्रेमी जोड़े को डरा-धमकाकर बाइक छिनने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

प्रेमी जोड़े को निशाना बनाकर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनोज कुमार और कृष्णा कुमार तुरी के रूप में हुई है. अपराधियों के पास से लूटी गई बाइक,  घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा हेलमेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Continue reading

Jamshedpur News : MGM अस्पताल में पार्किंग से बाइक चोरी के बाद पुलिस व होम गार्ड के बीच हुई तनातनी

मानगो स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है.

Continue reading

30 हजार कर्मियों की किस्मत फिर 12 कंपनियों के हवाले, विवादों के बावजूद JAP-IT ने बढ़ाया सशर्त ठेका

Ranchi: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में तैनात करीब 30 हजार कर्मियों की आजीविका एक बार फिर 12 निजी मैनपावर एजेंसियों के भरोसे रहने वाली है. झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JAP-IT) ने विवादों और लगातार उठते सवालों के बावजूद इन एजेंसियों के मैनपावर रेट कॉन्ट्रैक्ट को 31 जुलाई 2026 तक सशर्त अवधि विस्तार दे दिया है.

Continue reading

Bokaro News: सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार  सिविल डिफेंस के 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही