Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi News : शादी की सालगिरह मनाने आए दंपती की कार का शीशा तोड़ गहने व नकदी ले उड़े बदमाश

जमशेदपुर निवासी रोहित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने रांची आए थे. वे मेन रोड स्थित भारत बेकरी में केक खरीदने पहुंचे. कार को सड़क किनारे लॉक कर दोनों कुछ देर के लिए दुकान के अंदर गए. वापस लौटने पर देखा कि कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा हैंडबैग गायब है.

Continue reading

धनबाद स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, 40 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad : आरपीएफ के ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान बिहार के सारण जिले निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है.

Continue reading

Bokaro : गांव में हथियार लहराने वाले दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस के हवाले

Bokaro : नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव के एक युवक को हथियार दिखाकर धमकाया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा.

Continue reading

Ranchi News : धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी को लेकर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Ranchi : धुर्वा से 1 जून से लापता करण-अर्जुन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसकी मांगों को लेकर भाजपा ने उनके परिवार वालों से शुक्रवार को मुलाकात की थी. आज 13 जून को शालीमार बाजार से पुराना विधानसभा चौक तक भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विशाल मार्च में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया.

Continue reading

Ranchi : पूर्व डायरेक्टर ने BCI मानकों की अनदेखी, फैकल्टी की कमी व नियुक्तियों पर उठाए सवाल

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. छात्रों द्वारा दायर याचिका के बीच संस्थान के पूर्व डायरेक्टर मयंक मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर नियमों की अनदेखी और संस्थान की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading

Ramgarh News : मेधा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Ramgarh : रामगढ़ के टाउन हॉल में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़ उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे.

Continue reading

Giridih News : आजसू नेता कंपू यादव ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी से शिकायत

गिरिडीह जिला आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव ने गिरिडीह नगर थाना में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट व थाने में दो घंटे तक बिना वजह बैठाने का आरोप लगाया है.

Continue reading

Hazaribagh : भाजपा 12 साल का हिसाब दे, जनता जवाब मांग रही- विनोद कुशवाहा

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कॉर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा से जनता के समक्ष अपने कार्यकाल का वास्तविक हिसाब देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि केवल प्रचार और उपलब्धियों के दावे करने से जनता की समस्याएं समाप्त नहीं होतीं, बल्कि सरकार को अपने वादों और जमीनी उपलब्धियों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

Continue reading

रांची विश्वविद्यालय में डॉ राज कुमार शर्मा बने प्रभारी कुलसचिव

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने कुलसचिव (Registrar) पद पर नई नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सह राज्यपाल के आदेश के आलोक में डॉ. राज कुमार शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव (I/c Registrar) नियुक्त किया गया है.

Continue reading

Palamu News : डीसी ने कोयल इंटेकवेल से ग्रिड सबस्टेशन तक किया निरीक्षण, एजेंसियों को लगाई फटकार

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 और सुदना स्थित ग्रिड सब स्टेशन निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने एजेंसियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Jamtara News : पॉक्सो एक्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamtara : बिंदापाथर थाने की पुलिस ने पोक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बिंदापाथर थाना कांड संख्या 25/2026, में बीएनएस की धारा 96 व पोक्सो एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज था.

Continue reading

Ranchi : रांची विवि में परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियंत्रक (इंचार्ज) डॉ. संजय कुमार सिंह के कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है.

Continue reading

Hazaribagh News : फूड सेफ्टी व तंबाकू निषेध टीम की छापेमारी, 10 दुकानों से वसूला जुर्माना

खाद्य सुरक्षा व तंबाकू निषेध टीम ने दुकानों में छापेमारी कर जांच-पड़ताल की. इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचने वाली 10 दुकानों से 3,800 रुपये जुर्माना वसूला गया.

Continue reading

स्टील प्लांट के वन भूमि पर संचालित होने से संबंधित PIL हाईकोर्ट ने किया निष्पादित

Ranchi : इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड (वर्तमान में वेदांता लिमिटेड समूह से संबद्ध) का स्टील प्लांट वन भूमि पर संचालित होने और आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियों के बिना कार्य किए जाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.

Continue reading

बिजली अलर्ट : रांची में 14 को इन इलाकों में 4 घंटे रहेगा पावर कट

Ranchi : राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है. रविवार (14 जून) को आनंदपूरी, हरमू बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, जत्रा मैदान, टुंगड़ी टोली, चेतन टोली,  बाली बगीचा, पुरण विहार, बुद्ध विहार, शिवदयाल नगर व आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही