Dhanbad News : पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक राजकीय सम्मान के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक
Dhanbad : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है. मंगलवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर रांची से धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों का तांता लगा रहा. बुधवार को उन्हें शमशेर नगर स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
Continue reading