Ranchi News : अपर बाजार में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई, ई-सिगरेट व गांजा बरामद
राजधानी के अपर बाजार इलाके में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने इलाके की कई दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान ई-सिगरेट, गांजा समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई.
Continue reading

