Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News : दाखिल-खारिज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिली तो सीओ पर होगी कार्रवाई- आयुक्त

उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने गोविंदपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. कहा कि आम जनता के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Continue reading

Ramgarh News: टीबी मुक्त मित्र सम्मान सह पोषण पोटली वितरण समारोह

रामगढ़ जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए गए 100 दिवसीय विशेष अभियान के सफल समापन के उपरांत मंगलवार को टाउन हॉल में "निक्षय मित्र सम्मान सह पोषण पोटली वितरण समारोह" का आयोजन किया गया.

Continue reading

Ramgarh News: खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकलां पंचायत अंतर्गत सरैया गांव में मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सरैया निवासी 56 वर्षीय मधेश्वर महतो के रूप में हुई है.

Continue reading

Ranchi : लेवी के पैसों से हथियार खरीदने की थी तैयारी, NIA ने छठे आरोपी को बनाया चार्जशीटेड

Ranchi : एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के मगध जोन में संगठन को दोबारा सक्रिय करने और लेवी के जरिए आर्थिक संसाधन जुटाने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत में मामले के छठे आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है.

Continue reading

Dhanbad News : जियलगोड़ा में सरकारी तालाब पर कब्जे की कोशिश नाकाम, हाइवा जब्त, भू-माफियाओं पर FIR

धनबाद जिला प्रशासन की टीम ने जियलगोड़ा में करीब 2.5 एकड़ में फैले सरकारी तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम कर दी. टीम ने मौके से मिट्टी भराई में इस्तेमाल हो रहे हाइवा को जब्त कर लिया है. आरोपी फरार होने में सफल रहे.

Continue reading

Chaibasa News: आगरा में स्टेशन मास्टर से दुर्व्यवहार, चक्रधरपुर रेल मंडल के मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई को स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी (काला बिल्ला) लगाकर ड्यूटी की.

Continue reading

Ranchi : भवन नक्शा स्वीकृति में जारी गतिरोध दूर करने के लिए आर्किटेक्ट्स ने निगम को लिखा पत्र

Ranchi : झारखंड के आर्किटेक्ट और इंजीनियरों के संगठन 'एसोसिएशन ऑफ लाइसेंस्ड टेक्निकल प्रोफेशनल्स ऑफ झारखंड' ने रांची नगर निगम द्वारा नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया में हो रही देरी और आवेदनों के खारिज होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है. संगठन ने इस संबंध में नगर आयुक्त को एक पत्र भेजकर नक्शों को जल्द मंजूर करने की मांग की है.

Continue reading

Dhanbad News : दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए 15 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

रथ यात्रा के मद्देनजर पुरी जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है. इसे देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल व भुवनेश्वर के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 15 जुलाई को चलेगी.

Continue reading

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 15 जुलाई को 4 घंटे का पावरकट

राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के कारण 15 जुलाई (बुधवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित इलाके के रहवासी जरूरी कार्य समय पर निपटा लें, बिजली मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद फिर से बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

Continue reading

Ranchi : हरमू रोड पर नगर निगम ने 12 दुकानदारों को थमाया नोटिस, दो दुकानें कराईं बंद

Ranchi : नगर निगम ने मंगलवार को हरमू रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सड़क, नाली, सेटबैक और गिफ्ट डीड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. निगम की इंफोर्समेंट टीम ने 12 दुकानों और संस्थानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया. इस दौरान हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को हटाने के लिए भी नोटिस जारी किए गए.

Continue reading

Dhanbad News : कतरास में स्कूल के बाहर छात्र पर हमला, मारपीट के बाद बैग में डाला केरोसिन

कतरास स्थित एक निजी स्कूल के बाहर मंगलवार को दिनदहाड़े इंटर के छात्र प्रियंशु राज (रामकनाली ओपी क्षेत्र निवासी) पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. घायल छात्र को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Continue reading

Ramgarh News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका

भारत के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे यहां इन्होंने माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Continue reading

Ranchi News: सुप्रीम कोर्ट में एक युवा अधिवक्ता का आचरण चर्चाओं का बना केंद्र

बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक युवा अधिवक्ता द्वारा स्वयं पक्ष रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के बेंच के समक्ष उन्हें पब्लिक सर्वेंट कहते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दस्तावेज उछालना चर्चा का विषय बना हुआ है. चर्चा सिर्फ इस बात की है कि युवा अधिवक्ता प्रबल प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट की बेंच के समक्ष अपना गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन क्यों निकाला

Continue reading

JUT ने B.Tech छठे सेमेस्टर परीक्षा 2026 के आवेदन की तिथि जारी की, 17 जुलाई से भरें फॉर्म

Ranchi : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) रांची ने बी.टेक छठे सेमेस्टर परीक्षा 2026 (सत्र 2023–27) के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने और आंतरिक एवं बाह्य अंकों के अपलोड से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

Gumla News : चैनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल? सीएचसी में  एंबुलेंस मिली न ऑक्सीजन, छात्रा की मौत

गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंबुलेंस व ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण 9वीं कक्षा छात्रा शिवानी कुमारी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी आक्रोश है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही