Search

रांची न्यूज़

संत पॉल कॉलेज का कारनामा: एडमिशन BCA में और परीक्षा B.Sc-CA की, RU की गलती कह झाड़ा पल्ला

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले संत पॉल कॉलेज, रांची में छात्रों के साथ गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है. सत्र 2023-26 के छात्रों का नामांकन बीसीए (BCA) कोर्स के नाम पर लिया गया, उनसे उसी आधार पर फीस भी वसूली गई और पढ़ाई भी उसी के अनुरूप कराई गई, लेकिन परीक्षा के समय उनका एडमिट कार्ड बीएससी-सीए (B.Sc-CA) के रूप में जारी कर दिया गया.

Continue reading

रांची: डीसी के जनता दरबार में 602 आवेदनों का निष्पादन

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के बाद जिले के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इसमें 6 अंचलों इटकी, राहे, सोनाहातु, चान्हो, सिल्ली एवं मांडर और प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातु में कुल 602 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया. इस दौरान आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई.

Continue reading

तैमारा घाटी में बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खलासी की मौत

राजधानी रांची के दशम फॉल थाना इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ. यह मामला दशम फॉल थाना के तैमारा घाटी की है, जहां बस ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस टक्कर में खलासी की मौत हो गई. इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया.

Continue reading

रांची : 300 लोकेशन पर रोस्टर से निगम कर रहा है जल वितरण

Ranchi: शहरवासियों को स्वच्छ, सुचारु और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम व्यापक स्तर पर कार्य किर रहा है. गर्मी में जलापूर्ति, जल वितरण प्रणाली और विभिन्न वार्डों से प्राप्त समस्याओं का समाधान हो रहा है. सार्वजनिक जल वितरण प्रणाली, एचवाईडीटी, मिनी एचवाईडीटी, चापानल और वाटर लीकेज से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान किए जा रहे हैं.

Continue reading

हाईकोर्ट ने पूछा- क्या प्रधान सचिव से ऊपर हैं रांची डीसी, अवमानना नोटिस जारी

लेबर डिपार्टमेंट में अनुकंपा पर नियुक्ति से संबंधित एक और अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने रांची डीसी सह अनुकंपा नियुक्ति समिति रांची के अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी किया है. साथ ही रांची डीसी और प्रधान सचिव सह लेबर कमिश्नर को 5 मई को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है.

Continue reading

रांची : बुढ़मू इलाके में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के बुढ़मू इलाके में गोली चली है. बताया जाता है कि उग्रवादी संगठन के माओवादियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Continue reading

DGP पहुंचीं गुमला, 2018 से लापता बच्ची के परिवार से बंद कमरे में की बातचीत

Gumla: गुमला के खोरा गांव से वर्ष 2018 में लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची (अब 21 वर्ष) के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. सुनवाई के दौरान अदालत ने डीजीपी और गुमला एसपी से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है. लंबे समय से बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए तेजी से ठोस परिणाम लाने के निर्देश दिए हैं.

Continue reading

सरकार से ओबीसी को लेकर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक नहीं मिली: साध्वी ज्योति

राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की समीक्षा बैठक हुई. सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार की उपस्थिति में राज्य सूची में शामिल 36 अन्य पिछड़ी जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने संबंधी विषयों एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में प्राप्त शिकायतों एवं अभ्यर्थियों के संबंध में चर्चा हुई.

Continue reading

झारखंड में 299 नियुक्तियां, CM हेमंत सोरेन बोले – मिलकर करेंगे राज्य को कुपोषण मुक्त

Ranchi: झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस अवसर पर 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया.

Continue reading

झारखंड में फायर NOC नियमों में बदलाव, अब तीन साल के लिए मिलेगी वैधता

Ranchi: झारखंड में उद्योग और व्यवसाय को राहत देने के लिए अग्निशमन विभाग फायर एनओसी के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रहा है. प्रस्ताव के तहत अब बहुमंजिला भवन, होटल, शैक्षणिक संस्थान, बैंक्वेट हॉल, मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और गोदामों को एक साल की जगह तीन साल के लिए एनओसी जारी किया जाएगा.

Continue reading

झारखंड में 68 फीसदी छोटे बच्चे एनीमिया के शिकार, IFA खुराक में तेजी के निर्देश

Ranchi: झारखंड में आयरन की कमी नहीं है. देश में टॉप तीन राज्य, जो आयरन की फेहरिस्त में हैं, झारखंड उसमें शुमार है. मगर फिर भी यहां 5 साल से कम उम्र के बच्चे एनीमिया के शिकार हैं. जो चिंता का विषय है.

Continue reading

जमीन कारोबारी हत्याकांड : 15-20 लाख के विवाद में विजय ने मारी थी भार्गव को गोली

राजधानी रांची में आज सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की मुख्य वजह 15 से 20 लाख रुपये की लेनदेन का मामला सामने आया है. पैसा व जमीन का विवाद भार्गव सिंह और विजय टेटे के बीच लंबे समय से चल रहा था.

Continue reading

CUJ  में दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप का शुभारंभ, 100 से अधिक आवेदन प्राप्त

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के मनातू परिसर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

Continue reading

रिम्स में डायलिसिस सेवा पर संकट: भुगतान विवाद के बीच नेफ्रोप्लस ने दी सेवा वापस लेने की चेतावनी

रिम्स में डायलिसिस सेवा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है. फिलहाल यह सेवा Nephroplus के माध्यम से दी जा रही है, लेकिन कंपनी ने भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए सेवा वापस लेने की बात कही है.

Continue reading

Lagatar Investigate : कुबेर पोर्टल में खामी ऐसी कि चपरासी को दे सकते हैं मुख्य सचिव से ज्यादा वेतन

Ranchi: ट्रेजरी से वेतन निकालने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कुबेर पोर्टल में कई खामियां हैं. इस खामी की वजह से चपरासी का वेतन मुख्य सचिव से ज्यादा निकाला जा सकता है. क्योंकि मूल वेतन के कॉलम में कुछ भी भरने की आजादी है. चपरासी का मूल वेतन मुख्य सचिव से अधिक भरने के बावजूद वह कोई अलर्ट जारी करने के बदले उसे स्वीकार कर लेता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही