Search

रांची न्यूज़

लैंड स्कैम: दिलीप घोष की याचिका हाईकोर्ट से खारिज

Ranchi: बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी दिलीप घोष  की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. दिलीप घोष की ओर से निचली अदालत (पीएमएलए की विशेष अदालत) द्वारा उनकी डिस्चार्ज खारिज किए जाने, आरोप गठित किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.

Continue reading

राज्यपाल को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का निमंत्रण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज संजय सेठ ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 1 से 3 मई 2026 तक ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

Continue reading

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पत्नी की जमानत की शर्तों में संशोधन करने से हाईकोर्ट का इनकार

झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह की पत्नी मधु सिंह पर लगायी गयी  जमानत की शर्तों में  संशोधन करने से इनकार किया है. इसके बाद प्रार्थी की ओर से याचिका वापस ले ली गयी. दरअसल विदेश यात्रा पर रोक लगाने की शर्त कोर्ट ने उन्हें जमानत देते समय लगाई थी.

Continue reading

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना, 23 अप्रैल को एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे

झारखंड के पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गयी है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन को पत्र भेजकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

Continue reading

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है. परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर एवं दुमका में किया गया था.

Continue reading

रांची में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: जमीन कारोबारी हत्याकांड का शूटर घायल

राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है. आज बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हो गया,

Continue reading

कोतवाली थाने में सिविल कोर्ट के रिटायर्ड सहायक जय गोविंद राम के खिलाफ एफआईआर

कोतवाली थाने में  सिविल कोर्ट के रिटायर्ड सहायक जय गोविंद राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है. यह एफआईआर फाइल को रहस्यमय तरीके से गायब करने के संबंध में की गयी है.

Continue reading

फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुए घोटाले की जांच करेगी

Ranchi: वेतन के नाम पर ट्रेजरी से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुई निकासी की जांच करेगी. समिति ने 21 अप्रैल को हुई दूसरे दिन की बैठक में 23 अप्रैल को बोकारो जिले से और 24 अप्रैल को हजारीबाग जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बात कर प्रारंभिक जानकारी लेने का फैसला किया है.

Continue reading

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मुख्य चुनाव अधिकारी ने वकील महेश तिवारी से मांगा स्पष्टीकरण

मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने आज वकील महेश तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा है. उनसे पूछा है कि आपका स्टेट बार काउंसिल चुनाव में रिजल्ट रोक दिया गया है. आपको रांची सिविल कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाई गई है, इस पर आपको क्या कहना है.

Continue reading

खूंटी: CM की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के बेटे की रेमता डैम में डूबने से मौत

खूंटी जिले के रेमता डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव का 7वां रिजल्ट आया सामने, मनोज कुमार -2 जीते

: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में सातवां रिजल्ट सामने आया है. 21 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड में) झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार- 2 ने मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया.

Continue reading

केशव महतो कमलेश दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं. यह बैठक 22 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित होगी.

Continue reading

रांची : चैंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन, 25 से अधिक व्यापारियों ने उठाया लाभ

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में व्यापारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई.

Continue reading

JMM में दो दिवसीय मंथन की शुरुआत, हेमंत सोरेन बोले- बूथ से जिला स्तर तक सक्रियता बढ़ाए

राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच झामुमो ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और प्रस्तावित जनगणना जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ.

Continue reading

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, स्कूल वैन परिचालन नीति पर सख्ती जरूरी

रांची में बीते दिन चार वर्षीय स्कूली बच्ची से छेड़खानी की घटना के बाद स्कूल वैन के परिचालन नीतियों पर सवाल उठने लगे है. हालांकि प्रशासन ने ड्राइवरों के चरित्र प्रमाण पत्र और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभिभावकों का कहना है कि मौजूदा परिचालन नीति में कई ऐसी खामियां हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही