Search

रांची न्यूज़

लॉकडाउन में पेड़ कटाई: सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, वन अधिकारियों की संलिप्तता से जांच में  हुई देरी

Ranchi: लॉकडाउन (कोविड के दौरान) के समय वर्ष 2020 में झारखंड में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य के कई जिलों में सैकड़ों पेड़ काट दिए जाने से संबंधित याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में एडीजी सीआईडी और अनुसंधानकर्ता डीएसपी सीआईडी सशरीर हाजिर हुए.

Continue reading

मेडिकल छात्रा रेप केस : BJP का प्रदर्शन, SSP कार्यालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रोका

रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए रेप मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे हैं. एसएसपी कार्यालय को घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं

Continue reading

दो सप्ताह में अनुसंधान का सार्थक परिणाम नहीं आया तो मामला CBI को सौंपा जा सकता है: हाई कोर्ट

Ranchi: गुमला से वर्ष 2018 में लापता बच्ची के मामले में सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय देते हुए कहा कि इस दौरान अनुसंधान का सार्थक परिणाम नहीं आया तो मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है.

Continue reading

झारखंड पुलिस में फेरबदल : लेखा शाखा में तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने के निर्देश

झारखंड पुलिस में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है. इस संबंध में आदेश जारी कर लेखा शाखा में तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों को 48 घंटे के भीतर हटाने को कहा गया है.

Continue reading

रांची : डेंटल छात्रा गैंगरेप मामले में गरमाई सियासत, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

राजधानी में डेंटल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. पार्टी की रांची महानगर इकाई ने 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है.

Continue reading

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पर हाईकोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

झारखंड हाईकोर्ट ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन सुधार से जुड़ी केदारनाथ लाल दास की जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई की. कोर्ट ने इस मामले में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बख्शी (प्रतिवादी संख्या 11) की हस्तक्षेप याचिका (IA) खारिज करते हुए उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.

Continue reading

धुर्वा, गेतलसूद और पतरातू डैम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने का रास्ता साफ, हाई कोर्ट से टेंडर विवाद खारिज

Ranchi. अब राजधानी रांची के लोग 3 डैम में 5 फ्लोटिंग रेस्टूरेंट का मजा उठाएंगे. झारखंड हाई कोर्ट ने रांची एवं उसके आसपास के डैम में फ्लोटिंग रेस्टूरेंट बनाने से जुड़े टेंडर विवाद को खारिज कर दिया है. रांची एवं उसके आसपास के डैम में 5 फ्लोटिंग रेस्टूरेंट बनाने को लेकर दास एंड कुमार कंपनी को टेंडर दिया गया है. जिसे शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट ने इस याचिका खारिज कर दिया.

Continue reading

Exclusive: रेकार्ड रूम से CIP कांके को दी गयी जमीन की 7 गजट नोटिफिकेशन में से 4 गायब- रिपोर्ट

Ranchi: रेकार्ड रूम से सेंट्रल इंस्टीच्यूट ऑफ सायकेट्री (CIP), कांके को दी गयी जमीन की सात गजट नोटिफिकेशन में से चार नोटिफिकेशन गायब है. रेकार्ड रूम से गायब नोटिफिकेशन में से तीन वर्ष 1905 में और एक 1907 में जारी किया गया था. तत्कालीन नक्शा और स्पष्ट चौहदी नहीं होने की कारण CIP द्वारा किये गये दावों के अनुरूप जमीन का सत्यापन नहीं किया जा सका. इस बात का उल्लेख जिला प्रशासन द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में दायर जांच रिपोर्ट मे किया गया है. रेकार्ड रूम से इससे पहले भी जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के गायब होने का मामला प्रकाश में आ चुका है.

Continue reading

‘आरक्षण पर राजनीति नहीं, नीयत दिखाइए’, दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आरक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय स्पष्ट नीयत दिखानी चाहिए.

Continue reading

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: रांची में भाजपा का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बनंद सोनोवाल और बिहार की पूर्व मंत्री व विधायक श्रेयासी सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्षी दलों और झारखंड सरकार पर निशाना साधा.

Continue reading

झामुमो ने PM के संबोधन पर साधा निशाना, महिला आरक्षण व परिसीमन पर उठाए सवाल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन और उनके हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला.

Continue reading

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के रांची जिलाध्यक्ष बने जावेद अख्तर

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला परिसदन में आयोजित की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर हुई इस बैठक में रांची के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया.

Continue reading

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चैंबर की पहल, ESIC मुद्दों पर क्षेत्रीय निदेशक से की मुलाकात

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया.

Continue reading

राजनीति नहीं, अधिकार चाहिए: झारखंड कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को बताया केंद्र का 'चुनावी स्टंट'

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो भी मौजूद रही.

Continue reading

रांची: अब हर अस्पताल होगा तैयार, कैंसर जांच और रेडिएशन की सुविधा होगी अनिवार्य

झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने निर्देश जारी कर सभी सदर अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर जांच और उपचार से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की पहल की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही