Search

रांची न्यूज़

पुलिसकर्मियों की सैलरी को लेकर मुख्यालय में हुई बैठक, 5 दिन में भुगतान का निर्देश

Ranchi: झारखंड में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को जल्द ही बकाया वेतन मिलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी जीपी तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेतन भुगतान से जुड़ी सभी लंबित मामलों की समीक्षा की गई और प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया।

Continue reading

रांची : नकली शराब के साथ शराब माफिया गिरफ्तार

नकली शराब के साथ शराब माफिया को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब माफिया का नाम नरेश सिंधिया है. यह गिरफ्तारी नामकुम थाना इलाके के जोरार से हुई है.

Continue reading

Jharkhand Weather: 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, डालटनगंज में पारा 43 डिग्री पार

Ranchi: झारखंड में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Continue reading

JSSC परीक्षा में उर्दू विषय के 32 प्रश्न थे गलत,CM से हस्तक्षेप की मांग

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा हाल ही में आयोजित माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है

Continue reading

टेक्नीकल गड़बड़ी खत्म, झारखंड में म्यूटेशन सेवा फिर पटरी पर, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Ranchi: झारखंड में जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज को लेकर लंबे समय से चल रही तकनीकी अड़चन अब खत्म हो गई है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के बाद म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है. इससे राज्यभर के लाखों रैयतों को बड़ी राहत मिली है,

Continue reading

रांची नगर निगम के 100 बड़े टैक्स डिफॉल्टर चिन्हित, करोड़ों रुपये बकाया

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर के बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की सूची जारी कर दी है. मार्च 2026 तक अपडेट इस सूची में शीर्ष 100 डिफॉल्टर शामिल हैं, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 2.90 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है. जारी सूची के अनुसार, कई बड़े संस्थान, स्कूल, ट्रस्ट और निजी संपत्ति मालिक वर्षों से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं.

Continue reading

विश्वगुरु कभी थे, आज नहीं है, यह शब्द आज नहीं बोलना चाहिएः जोशी

Lagatar Desk:  भाजपा के शीर्ष नेता रहे मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि विश्वगुरु होना चाहिए. विश्वगुरु हम कभी थे. पर आज हम है, ऐसा नहीं है. हम आजकल जो मानता हूं, विश्वगुरु हमें बोलना नहीं चाहिए. जोशी ने मंगलवार को यह बात कही. वह संस्कृत को बढ़ावा देने वाली संस्था समसक्रिता भारती के एक कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में थे.

Continue reading

प्रॉपर्टी अटैचमेंट के मामले में रांची एसएसपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर

Ranchi : कंज्यूमर फोरम, गुमला के आदेश को लागू करने में सुखदेव नगर थाना और सदर थाना द्वारा सहयोग नहीं करने के मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में रांची एसएसपी हाईकोर्ट में हाजिर हुए. उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि सदर थाना अंतर्गत संबंधित बिल्डर की प्रॉपर्टी अटैच कर ली गई है और सुखदेव नगर थाना अंतर्गत आने वाले बिल्डर की प्रॉपर्टी को आज अटैच कर लिया जाएगा.

Continue reading

हजारीबाग : राहुल दुबे गैंग ने दो हाईवा में आगजनी और फायरिंग की घटना की ली जिम्मेदारी

हजारीबाग के चट्टी बारीयातु इलाके में दो हाईवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से एक धमकी भरा सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.

Continue reading

राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को दिलायी लोकायुक्त पद की शपथ

माननीय राजपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Continue reading

हाइकोर्ट ने वकील महेश तिवारी का लाइसेंस सस्पेंड करने के आदेश पर लगाई रोक

हाइकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी को रांची सिविल कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाए जाने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से उनका लाइसेंस सस्पेंड करने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

गैंगस्टर के लिए शूटरों का इंतजाम करता था सैफी, पूछताछ में रंगदारी की रकम दुबई भेजने के नेटवर्क का भी खुलासा

सैफी गिरोह के लिए हथियारों की सप्लाई और शूटरों का मैनेजमेंट भी करता था. किस वारदात में किसे लगाना है, कहां से हथियार लाना है और किसके पास कौन सा हथियार रहेगा, इन सबकी जिम्मेदारी उसी के पास थी. वसूली गई रकम का बंटवारा भी वह काम के आधार पर तय करता था और पूरा रिकॉर्ड रखता था.

Continue reading

झारखंड सरकार लिखी स्कॉर्पियो ने अंतिम यात्रा में शामिल युवक को मारी टक्कर, गाड़ी में तोड़फोड़

रांची के किशोरगंज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,

Continue reading

झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO, आज सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर चुने गये 64 अभ्यर्थियों को आज 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेंगे. यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन सभागार में दोपहर एक बजे आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Continue reading

वेतन की मांग को लेकर ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज के कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

वेतन की अनियमितता को लेकर ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा खेलगांव में  विरोध प्रदर्शन किये जाने की खबर है. बताया जाता है कि इन कर्मचारियों को कई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही