Search

खेल

Badminton: कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची अस्मिता चलिहा, सेमीफाइनल में रक्षिता को हराया

कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अस्मिता चलिहा ने शनिवार को महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हरा दिया.

Continue reading

U20 World Athletics Championships: जेवलीन थ्रो में आशीष यादव ने जीता सिल्वर, पूनम फाइनल से बाहर

विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में आशीष यादव ने पुरूषों के जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. यूजीन में हो रहे अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन 74.09 मीटर का थ्रो किया. साउथ अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने गोल्ड मेडल जीता.

Continue reading

अजिंक्य रहाणे अब विदेशी लीग खेलेंगे, एम्सटर्डम फ्लेम्स ने बनाया मार्की प्लेयर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाने पहली बार आयोजित होने वाले T20 प्रीमियर लीग में खेलेंगे. इसका आयोजन द हेग और डबलिन में होगा.

Continue reading

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: 12 अगस्त से टीम चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) रांची द्वारा 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (SGFI) 2026 के लिए झारखंड टीम के चयन के लिए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का आयोजन 12 अगस्त से 22 अगस्त तक रांची के खेलगांव एवं अन्य खेल परिसरों में होगा.

Continue reading

Badminton: कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तन्वी शर्मा, श्रेयांशी को दी शिकस्त

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा अपने शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले हफ्ते ही उन्होंने ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. अब तन्वी कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है.

Continue reading

Junior Asia Cup: भारतीय हॉकी महिला टीम का हुआ ऐलान, शिलेइमा चानू होंगी कप्तान

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगा. टीम में 18 खिलाड़ियों के साथ दो अतिरिक्त खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है.

Continue reading

WEKAF चैंपियनशिप: मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने जीता गोल्ड, रांची लौटने पर हुआ स्वागत

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्ल्ड एस्क्रिमा काली अर्निस फेडरेशन की ओर से आयोजित 18 वीं  WEKAF वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया है.

Continue reading

Sports News: सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज, कलाई की चोट बनी वजह

विश्व के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेल पाएंगे. वह अपनी कलाई की चोट से उबर नहीं पाए है, इस वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट के आयोजक ने बुधवार को अल्काराज के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की पुष्टि की.

Continue reading

Sports News: कोलो कोलो फुटबॉल क्लब से जुड़े वोजिन्हा, गोलकीपर के तौर पर शानदार रहा प्रदर्शन

गोलकीपर वोजिन्हा आधिकारिक तौर पर चिली के क्लब कोलो कोलो से जुड़ गए हैं. 40 साल के वोजिन्हा का पूरा नाम जोसिमार जोस एवोरा डायस है. उन्होंने हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में शानदाप प्रदर्शन किया था. वह अपने प्रदर्शन के कारण जमकर सुर्खियां बटोरे थे.

Continue reading

खेल मंत्री ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

New Delhi : भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. इसी कड़ी में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सम्मानित किया.

Continue reading

Cricket News: भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियन-A महिला टीम, कंगारू टीम का हुआ ऐलान

3 हफ्ते के भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियन-A महिला टीम का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान कर दिया है. इस 15 सदस्यीय टीम में डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिन्क की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है. कंधे में चोट की वजह से टायला व्लामिन्क टीम से बाहर चल रही थीं. लेकिन वह अब पूरी तरह फिट है, और कमबैक करने के लिए तैयार है.

Continue reading

Sports News:  जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का अगला निशाना डायमंड लीग, श्रीलंका से मिलेगी चुनौती

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने के बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे. स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग 21 अगस्त को आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान और श्रीलंका के जेवलिन खिलाड़ी से चुनौती मिल सकती है.

Continue reading

Sports News: अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का होगा आयोजन, सौंपा गया आधिकारिक ध्वज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार को ग्लासगो शहर में एक शानदार समारोह के साथ हो गया. समापन समारोह की खास बात यह रही कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आधिकारिक ध्वज भारत को सौंपा गया. साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे.

Continue reading

Sports News: महिला पहलवान मामले में कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनेश फोगाट फैसले को देंगी चुनौती

महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है.

Continue reading

IND vs SL : जसप्रीत बुमराह बाहर, आकिब नबी को मिली जगह

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है. बुमराह की जगह पर गेंदबाज आकिब नबी को जगह दी गई है. इससे भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. आकिब को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से होने वाली है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही