Search

देश-विदेश

I-PAC का कोलकाता स्थित कार्यालय दो दिन से बंद, टीएमसी ने नकारा, कार्यकर्ता असमंजस में

पश्चिम बंगाल में  टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रही फर्म I-PAC का विधाननगर (कोलकाता) स्थित कार्यालय दो दिन से बंद होने की खबर है. सूत्रों की मानें तो I-PAC के एचआर ने 1300 कर्मियों को काम पर न आने के लिए पत्र भेजा है.

Continue reading

ट्रंप  ने कहा, ईरान समझौता करेगा, तभी अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटायेगा, गालिबाफ का जवाब, नहीं झुकेंगे

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ट्रंप दबाव बनाकर, युद्ध वीराम तोड़कर ऐसी बातचीत मनवाना चाहते हैं, जहां ईरान को झुकना पड़े या फिर उन्हें दोबारा जंग शुरू करने का बहाना मिल जाये.

Continue reading

मोदी सरकार की कूटनीति विफल, आसिम मुनीर ट्रंप के करीबी माने जा रहे : कांग्रेस

मोदी सरकार  पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने में विफल साबित हुई है. जिस देश को विदेश मंत्री एस. जयशंकर दलाल बता रहे थे, उसी को दूसरी बार अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की मेजबानी का मौका मिल रहा है

Continue reading

NSAअजित डोभाल सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से मिले

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर खाड़ी के देशों तक हमारी पहुंच बनी हुई है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(NSA) अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की.

Continue reading

कन्याकुमारी में बोले राहुल गांधी, भाजपा-आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेआज सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के समक्ष समर्पण कर चुका है. आरएसएस द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है. वह तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है.

Continue reading

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट, समुद्र में तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी, टोक्यो में इमारतें हिलीं

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप आने के बाद एक बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर (31 इंच) की सुनामी लहर उठी है. जल्द ही क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट) तक की सुनामी आ सकती है.

Continue reading

झाड़ग्राम में हेमंत सोरेन का विमान उतरने की इजाजत नहीं मिली, भड़की टीएमसी, कहा, पीएम मोदी आदिवासी विरोधी

बंगाल के झाड़ग्राम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गयी. यह आरोप टीएमसी ने लगाया है.

Continue reading

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, 20 यात्रियों की मौत, पीएम ने शोक जताया

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गयी. कई लोग घायल हो गये  हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है.

Continue reading

अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में ईरानी झंडे वाले मालवाहक जहाज टॉस्का को कब्जे में लिया, भड़का तेहरान

जानकारी के अनुसार 900 फीट लंबा जहाज टॉस्का ईरान के बंदरगाह बंदर अब्बास की ओर बढ़ रहा था. लेकिन रास्ते में अमेरिकी युद्धपोत USS Spruance ने इसे रोक लिया.बता दें कि इसी इलाके में अमेरिका ने नाकाबंदी कर रखी है.

Continue reading

बंगाल में भयमुक्त मतदान के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारी, CRPF, BSF, CISF, SSB और ITBP के डीजी की समीक्षा बैठक

इस बार के चुनाव में लगभग ढाई लाख सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती राज्य में की गयी है.  सर्वाधिक अहम बात यह है कि सीआरपीएफ के पास मौजूद बुलेट प्रूफ मार्क्समैन बख्तरबंद वाहन पश्चिम बंगाल कई इलाकों में तैनात किये गये हैं.

Continue reading

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट, 21 मजदूरों की जल कर मौत, आठ गंभीर रूप से झुलसे

तमिलनाडु स्थित दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 21 मजदूरों की जल कर मौत होने की खबर है. मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं. बुरी तरह झुलस गये आठ से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Continue reading

पश्चिम बंगाल विस चुनाव, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े पीएम मोदी ममता बनर्जी, लगाये आरोप-प्रत्यारोप

हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए भाजपा का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायेंगे.

Continue reading

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, CPI ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

CPI के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने पीएम के राष्ट्र के नाम संबोधन के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. सीपीआई सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पीएम ने राजनीतिक मकसद से राष्ट्र को संबोधित किया.

Continue reading

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

अक्षय तृतीया के अवसर पर आज रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. कपाट  खुलने के साथ ही उत्तराखंड में वर्ष 2026 की चारधाम का शुभारंभ हो गया.

Continue reading

मनी लॉन्ड्रिंग केस, कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक कारोबारी के आवास पर ED की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आज 19 अप्रैल, रविवार सुबह कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और एक व्यवसायी जॉय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी किये जाने की खबर है. ED की कार्रवाई दक्षिण कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र में चल रहे सोना पप्पू सिंडिकेट केस से जुड़ी हुई  है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही