जमशेदपुर : मंदिर में चोरी मामले में दो धराए, सामान बरामद
पुलिस ने चोरी में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो जवाहरनगर का मो. अरमान और दाइगुट्टू की महिला सोनी कुमारी साव शामिल है. इनके पास से मंदिर से चोरी गए पीतल के बर्तन, मोबाइल व एक स्कूटी बरामद की है. स्कूटी अरमान की है. जबकि तीसरा आरोपी राजा उर्फ बिल्ला अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Continue reading

