Search

जमशेदपुर

जादूगोड़ा : ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हंगामा, छुट्टी न मिलने व प्रताड़ना के आरोप

जिले के जादूगोड़ा स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रशिक्षु जवान की मौत के बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद अन्य जवानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

Continue reading

जमशेदपुर : जुगसलाई में ट्रांसपोर्ट एजेंसी पर पुलिस रेड, 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

जमशेदपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित बोलबम ट्रांसपोर्ट एजेंसी में पुलिस ने छापेमारी की है. इस दौरान मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप Onrex बरामद किया गया है. पुलिस ने बरामद 20 पेटी कफ सीरप को जब्त कर लिया है.

Continue reading

बहरागोड़ा: NH-49 पर ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 पर 'बाला एंड संस' कंपनी के पास मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बहरागोड़ा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading

बहरागोड़ा: तालाब में तब्दील हुई झरिया-बांकदह मुख्य सड़क,  राहगीर बेहाल

प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया गांव से बांकदह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों विकास के दावों की पोल खोल रही है. सड़क की हालत बता रही है कि किस जर्जर स्थिति में सड़क पहुंच गई है. लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद में मस्त है.

Continue reading

जमशेदपुर: प्रिंस खान गैंग से जुड़े दशरथ शुक्ला को मिली जमानत, कारोबारियों में चिंता

धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग से जुड़े दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह एक कारोबारी से रंगदारी मांगने और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद था. अदालत से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है.

Continue reading

जमशेदपुर : बारीडीह गोलचक्कर के पास 3.71 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह गोलचक्कर के पास से 3.71 किलो ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

बहरागोड़ा पुलिस की पाठशाला: थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सिखाए कानून व सुरक्षा के पाठ

युवाओं को अपराध और असुरक्षा के प्रति कवच प्रदान करने के उद्देश्य से आज +2 उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा में पुलिस-पब्लिक संवाद सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

Continue reading

जादूगोड़ा : गैस संकट का असर, पार्टियों में लकड़ी के चूल्हे का सहारा

जादूगोड़ा में गैस संकट का असर पार्टियों में भी दिखने लगा है.इधर पूर्व यूसिल कर्मी रतन भक्त ने रविवार को जादूगोड़ा सामुदायिक केन्द्र में आयोजित समारोह के मौके पर पार्टी में गैस के अभाव में लकड़ी के चूल्हे का उपयोग कर लोगों ने पार्टी का आनंद उठाया.

Continue reading

ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग की पहल, पुलिस बच्चों को दे रही कानून व करियर की शिक्षा

Jamshedpur: पुलिस की छवि अक्सर सख्त और डर पैदा करने वाली मानी जाती है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस इस धारणा को बदलने की कोशिश कर रही है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस अधिकारी गांवों के स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें जीवन से जुड़ी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं.

Continue reading

MGM अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार से जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इस हड़ताल के कारण ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है.

Continue reading

बहरागोड़ा: NH-49 पर बेकाबू होकर ट्रक पलटा, घायल चालक की पुलिस ने बचाई जान

रविवार की शाम NH-49 पर दारिशोल के समीप एक मालवाहक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (WB23E7143) बारिश के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

Continue reading

जमशेदपुरः घाघीडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान की मौत पर सस्पेंस, सिर में मिले चोट के निशान

जगन्नाथ महतो के सिर के पिछले हिस्से पर गहरा जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. गुड़ाबांदा पुलिस पत्नी का बयान दर्ज कर घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.

Continue reading

बहरागोड़ा: खांडामौदा गांव में तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का शुभारंभ

प्रखंड के खांडामौदा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ. मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी ने बेलसाघर तालाब में कलश डुबोकर माता का आवाहन किया, जिसके बाद शंख ध्वनि और संकीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

Continue reading

जमशेदपुर: नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार

शहर के कदमा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जीजा शास्त्रीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

Continue reading

टाटा स्टील से  ITC का गलत लाभ लेने के आरोप मे 890.52 करोड़ रुपये वसूली का आदेश

Ranchi: CGST के संयुक्त आयुक्त ने टाटा स्टील से 890.52 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है. एडजुडिकेशन के बाद पारित किये गये आदेश में टाटा स्टील द्वारा ITC का लगत लाभ लेने के आरोपों को सही करार देते हुए CGST की धारा 74 के तहत 890.52 करोड़ रूपये की वसूली ओर धारा 50 के प्रावधानों के तहत इस राशि पर सूद की वसूली का आदेश दिया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही