Search

जमशेदपुर

बहरागोड़ा: लुगाहारा में हाथियों का तांडव, किसानों की फसलों को रौंदा

प्रखंड के लुगाहारा गांव में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल हैं. बीती रात छह हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया

Continue reading

बहरागोड़ा: जगन्नाथपुर चौक से लोधानबानी को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर, मरम्मत की आस

विकास के दावों के बीच बहरागोड़ा प्रखंड की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक से लोधानबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है.

Continue reading

जादूगोड़ाः शांति समिति की बैठक होली सौहार्द के साथ मनाने की अपील

बैठक में पोटका बीडीओ अरुणा मुंडा सहित अन्य अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे. बीडीओ ने लोगों से होली का त्योहार संयमित ढंग से मनाने व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.

Continue reading

जादूगोड़ा: यूरेनियम विकिरण के दुष्प्रचार के खिलाफ यूसीएल का जन जागरूकता सम्मेलन

यूरेनियम विकिरण के दुष्प्रचार के खिलाफ यूसीएल ने आज बुधवार को जादूगोड़ा क्लब भवन में जन जागरूकता सम्मेलन किया. इस सम्मेलन के जरिए यूसीएल ने आम लोगों के मन में फैले भ्रम को खत्म किया गया. सम्मेलन में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, राखा कॉपर समेत यूरेनियम प्रोजेक्ट के आसपास के 10 गांव के माझी बाबा, ग्राम प्रधान, शिक्षक और छात्र शामिल हुए.

Continue reading

XLRI जमशेदपुर में HRM पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, सेकंड ईयर में स्पेशलाइजेशन शुरू

XLRI (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) जमशेदपुर ने अपने प्रमुख दो वर्षीय मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) कार्यक्रम में महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुधार की घोषणा की है

Continue reading

बहरागोड़ा: 5 बालू घाटों की हुई नीलामी, संचालन को लेकर ग्राम सभाओं ने रखी कड़ी शर्तें

प्रखंड क्षेत्र में 5 बालू घाटों की नीलामी के बाद अब धरातल पर संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई है. सोमवार को एमएस जी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया

Continue reading

बहरागोड़ा: पाथरघाटा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ

Continue reading

झारखंड की महिलाओं ने आबादी से अधिक पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनायाः दीपिका पांडेय सिंह

Jamshedpur : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के बोड़ाम पंचायत के माधवरपुर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन आरपीजी ग्रुप और आइएमपीसीए ने किया था. वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाओं ने एक कृतिमान स्थापित किया है. महिलाओं ने ढ़ाई करोड़ से अधिक पेड़ लगाया है, जो राज्य की आबादी के बराबर है. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

Continue reading

Breaking : विक्रम शर्मा हत्याकांड के दो शूटर बनारस से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Ranchi/Dehradun : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिल्वर सिटी मॉल में हुई इस सनसनीखेज वारदात के दो शूटरों को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

पेंशन लेने के मामले में धनबाद के मुर्दे पहले और रांची के चौथे नंबर पर

Ranchi : पेंशन लेने के मामले में औद्योगिक शहर धनबाद के मुर्दे पहले नंबर पर है. राजधानी रांची के मुर्दे इस मामले मे चौथे नंबर पर हैं. सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के ऑडिट के दौरान मुर्दों द्वारा भी 1000 रुपये प्रति माह पेंशन लेने के आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिलती है. राज्य के 4536 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 22 ग्राम पंचायतों के ऑडिट के दौरान 445 मुर्दो के पेंशन लेने का मामला प्रकाश में आया है.

Continue reading

विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई के सरेंडर से केस में सनसनी

Ranchi/Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में सनसनीखेज मोड़ तब सामने आ गया, जब विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. देहरादून पुलिस अरविंद शर्मा को विक्रम शर्मा हत्याकांड का प्रमुख साजिशकर्ता मान रही है.

Continue reading

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: देहरादून पुलिस पहुंची जमशेदपुर, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या मामले में जांच तेज हो गई है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में देहरादून पुलिस की विशेष टीम जमशेदपुर पहुंच चुकी है और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Continue reading

बहरागोड़ा में बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर में दो दिवसीय भव्य यज्ञ का शुभारंभ

प्रखंड के केसरदा पंचायत अंतर्गत चंचलदा पठानडीहा स्थित बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को कलश स्थापना के साथ दो दिवसीय भव्य यज्ञ अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ हुआ.

Continue reading

विक्रम शर्मा : अपराध की दुनिया से दूर, जमीन-पत्थर कारोबार, हजार करोड़ का साम्राज्य और खौफनाक अंत

वही विक्रम शर्मा, जिसका जन्म देहरादून में हुआ था. उसने जमशेदपुर शहर को अपना ठिकाना बनाया. 19 अप्रैल 2017 को उसे रांची पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया था. किस्मत देखिये, वर्षों बाद उसी देहरादून शहर में उसकी हत्या कर दी गई. उसी शहर में वह खाक में मिल गया, जहां से उसकी कहानी शुरू हुई थी.

Continue reading

जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की हत्या के 7 घंटे के भीतर देहरादून SSP का तबादला, कई अपराधी रडार पर

Dehradoon/Ranchi : देहरादून में कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में एक तरफ पुलिस की जांच तेज होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ हत्या के 7 घंटे के भीतर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का तबादला कर दिया गया. उन्हें एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है, जबकि एसटीएफ में तैनात नवनीत सिंह को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही