धनबाद स्टेशन पर लगेज स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ, एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया
धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लगेज स्कैनिंग मशीन में एक बच्चे का हाथ फंस गया. घटना स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म साइड एग्जिट गेट पर हुई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घायल बच्चे की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है. वह पुराना बाजार धनबाद निवासी राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का पुत्र है.
Continue reading