Search

कोयला क्षेत्र

बोकारो : 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण क्षेत्रों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा नुकसान

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड घुस आया है, जिससे लोगों में डर और दशहत का माहौल है. बताया जा रहा है कि इस झुंड में 42 हाथी हैं, जिनमें 3 नवजात शावक भी शामिल हैं.

Continue reading

धनबादः बेलगड़िया टाउनशिप के विकास कार्यों में तेजी लाएं- डीसी

डीसी ने कहा कि भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों का सुरक्षित पुनर्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए लीगल टाइटल होल्डर (LTH) और नॉन-लीगल टाइटल होल्डर (Non-LTH) परिवारों के दस्तावेज की जांच और सत्यापन तेजी से पूरा करें.

Continue reading

धनबादः SSP ने किया थानों का औचक निरीक्षण, थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने साइबर डीएसपी संजीव कुमार को निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए तकनीकी जांच प्रक्रिया को और तेज करें. डिजिटल ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी कॉल जैसे अपराधों में विशेष सतर्कता बरतें.

Continue reading

RSS के शताब्दी वर्ष पर धनबाद में भव्य पद संचलन

पद संचलन की शुरुआत रणधीर वर्मा स्टेडियम से हुई और पार्क मार्केट, स्वामी विवेकानंद चौक व रणधीर वर्मा चौक होते हुए न्यू टाउन हॉल पहुंची. रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया.

Continue reading

धनबादः मोदी सरकार ने बढ़ाई महंगाई, चुनावी फायदा लेने घटाया जीएसटी- सत्यानंद भोक्ता

सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि 2014 से पहले यूपीए सरकार में डीजल 52 रुपये, पेट्रोल 58 रुपये और एलपीजी गैस 400 रुपये था. लेकिन भाजपा के 11 वर्षों के शासन में डीजल, पेट्रोल, गैस से लेकर रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चुकी है.

Continue reading

धनबादः BCCL कुसुंडा एरिया में बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोफ स्थल की घेराबंदी कर गोफ की भराई करवाई. साथ ही उक्त स्थल को असुरक्षित क्षेत्र घोषित कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की.

Continue reading

धनबादः बाघमारा के गोदाम में सेंधमारी कर एमडीएम का 48 बोरी चावल चोरी, एक गिरफ्तार

बाघमारा थाना पुलिस ने पुलिस ने चावल ढोने वाले पिकअप वैन को जब्त कर लिया और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने चावल चोरी की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया.

Continue reading

धनबादः वासेपुर हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ने ही गला रेत की थी सोनू की हत्या, गिरफ्तार

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व सोनू और तुलसी के बीच विवाद हुआ था. सोनू ने सार्वजनिक रूप से तुलसी को गाली-गलौज कर अपमानित किया था. इसी रंजिश में तुलसी ने सोनू की चाकू मारकर और गला रेतकर हत्या कर दी.

Continue reading

आनंद विहार–संत्रागाछी एक्सप्रेस से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में मातम

जिले के खानुडीह रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आनंद विहार–संत्रागाछी एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान रिंकी पाठक (पारसनाथ निवासी) के रूप में हुई है. उनके पति सुनील पाठक धनबाद स्थित BCCL कोयला भवन में कार्यरत हैं.

Continue reading

झारखंड के चार जेलों में सबसे अधिक कैदी, 4774 है सजायफ्ता

झारखंड की जेलों में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे जेलों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. राज्य की 31 जेलों में कुल 16,736 कैदी बंद हैं, जिनमें 4,774 सजायाफ्ता और 11,961 विचाराधीन कैदी शामिल हैं.

Continue reading

बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, BCCL एरिया-9 ऑफिस की गेट पर जड़ा ताला

बिजली संकट से जूझ रहे बस्तकोला के ग्रामीणों का आखिरकार सब्र का बांध टूट गया. आक्रोशित ग्रामीण ने बुधवार की सुबह BCCL एरिया-9 बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की

Continue reading

धनबाद :  सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शहर के 8 लेन सड़क स्थित मेडी हॉस्पिटल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजीव कुमार गिरी के रूप में हुई है और वह रियल स्टेट का काम करते थे.

Continue reading

राज्यपाल ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को बताया प्रेरणा स्रोत

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बोकारो स्थित बिनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम, रामडीह मोड़, चंदनकियारी रोड में आयोजित पुष्पांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

धनबादः जल-जंगल-जमीन की रक्षा को लेकर भाकपा (माले) का धरना-प्रदर्शन

माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड के युवाओं और आमजन की समस्याओं को हल करने की बजाय उन्हें लगातार उपेक्षित किया जा रहा है. ऐसे में पार्टी ने रोजगार, आरक्षण और स्थानीय अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की.

Continue reading

धनबादः दुर्गा पूजा पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा और भरोसे का संदेश देना है. ताकि लोग निश्चिंत होकर पूजा का आनंद ले सकें. पुलिस मुख्यालय से मिली 70 नई बाइक जिले के अलग-अलग थानों को सौंप दी गई हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//