Search

कोयला क्षेत्र

धनबादः गोविंदपुर में ट्रक से 9000 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त

डीएसपी-1 शंकर कामती ने बताया कि कफ सीरप ट्रक पर धान की भूसी के नीचे छुपाकर रखे 30 बोरों में 60 कार्टून में रखा गया था. ट्रक चालक व तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ट्रक व प्रतिबंधित सीरप को जब्त कर थाना ले आई.

Continue reading

धनबादः तिसरा में केबल लूट मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार

जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि 13-14 सितंबर की रात 6-7 अपराधियों ने खदान में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 200 मीटर कॉपर केबल लूट लिया था. इस संबंध में तिसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Continue reading

धनबादः बरटांड़ बस स्टैंड से 300 लीटर स्प्रिट जब्त, नकली शराब बनाने में होना था इस्तेमाल

धनबाद थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में स्प्रिट बरटांड़ बस स्टैंड से बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर 300 लीटर स्प्रिट जब्त कर लिया. तस्कर पुलिस को देख फरार हो गए.

Continue reading

धनबादः SNMMCH में मरीज के परिजनों से विवाद के बाद डॉक्टर हड़ताल पर गए, इलाज ठप

जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज के परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी. उनका कहना है कि यह घटना धनबाद सांसद के प्रतिनिधि व कर्मी रामप्रवेश की मौजूदगी में हुई. डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में सामूहिक रूप से काम बंद करने का निर्णय लिया.

Continue reading

बोकारो: विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो भाई दामोदर में डूबे

दोनों भाई कुछ दिन पहले करगली तीन नंबर निवासी अपने मामा शिव विनय कुमार के घर विश्वकर्मा पूजा में आये थे. शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के लिए स्थानीय लोगों के साथ दोनों भाई भी दामोदर नदी किनारे आये थे. तभी हादसे का शिकार हो गये.

Continue reading

धनबाद : पानी की किल्लत से लोग परेशान, सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

पेयजल संकट को लेकर वार्ड संख्या-25 लॉ कॉलेज मोड़ के स्थानीय लोग शनिवार को नगर निगम कार्यकाल पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को सामूहिक आत्मदाह का लिखित आवेदन दिया.

Continue reading

धनबाद : शांति टॉवर पूजा दुकान में लगी आग , लाखों के सामान जलकर खाक

शनिवार को धनबाद के रंगाटांड़ स्थित शांति टॉवर के ग्राउंड फ्लोर स्थित श्याम पूजा सामग्री दुकान में अचानक आग लग गई. जिसके बाद धुआं पूरी बिल्डिंग और आसपास के क्षेत्र में फैल गया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

DC के स्टेनो का कारनामा : बोकारो स्टील सिटी को नहीं दे रहे हैं मकान का किराया

बोकारो DC के स्टोनेग्राफर अजय कुमार बोकारो स्टील सिटी (BSL) को मकान का किराया और बिजली का बिल नहीं दे रहे हैं. उन पर बिजली बिल और किराया मद का कुल 76 हजार 327 रुपया बकाया है. BSL द्वारा बार-बार किराये की मांग करने और बिल भेजने के बावजूद स्टेनो अजय कुमार भुगतान नहीं कर रहे हैं.

Continue reading

रेल रोको आंदोलन: धनबाद मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट बदले

झारखंड में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रेल टेका डहर छेका आंदोलन आज से शुरू हो गया है. इस आंदोलन का असर धनबाद मंडल के ट्रेन का परिचालन पर देखने को मिल रहा है.

Continue reading

धनबाद : कोयला व्यवसायी के बंद घर से 40 लाख के जेवरात और नगदी की चोरी

बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा बगान काली मंदिर के समीप स्थित कोयला व्यवसायी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. यहां राजेंद्र सिंह उर्फ जिंदा सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए.

Continue reading

ACB के गोपनीय कार्यालय में लगा दो ताला, क्या बदली गयी कंप्यूटर की हार्ड डिस्क!

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के गोपनीय शाखा कार्यालय में दो ताला लटका हुआ है. दो ताला लगने की वजह के बारे में सूत्रों ने यह बताया है कि वहां के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क बदली जा रही थी. इस सूचना के बाद वहां पर दो ताले लगा दिए गए हैं. इसकी पुष्टि तो तभी होगी, जब हार्ड डिस्क की जांच होगी.

Continue reading

धनबाद : रेल रोको आंदोलन से पहले आजसू जिलाध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट

कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर रेल टेका डहर छेका आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो को उनके लोयाबाद आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है.

Continue reading

धनबाद : कुड़मी समाज का प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू

झारखंड में कुड़मी समाज खुद को आदिवासी का दर्जा देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर आज से रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में धनबाद के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर भी कुड़मी समाज का आंदोलन शुरू हो गया है.

Continue reading

झारखंड: कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, आदिवासी दर्जा की मांग, कई जगह रेलवे ट्रैक जाम

Ranchi:  झारखंड में कुड़मी समाज ने खुद को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की अपनी पुरानी मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन 20 सितंबर से शुरू कर दिया है. आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया.

Continue reading

अजय कुमार का बोकारो DC के स्टेनोग्राफर के पद पर प्रतिनियुक्ति रहस्यमयी

अजय कुमार का बोकारो उपायुक्त (DC) के स्टेनोग्राफर (stenographer) के पद पर पदस्थापन एक रहस्यमयी घटना है. अजय कुमार की नियुक्ति झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा कार्यालय बोकारो में स्टेनोग्राफर के पद पर हुई थी. लेकिन समग्र शिक्षा कार्यालय को इस बात की जानकारी नहीं है कि वह कहां प्रतिनियुक्त हैं. समग्र शिक्षा कार्यालय में उनकी प्रतिनियुक्ति के संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है. लेकिन वह कई वर्षों से उपायुक्त के स्टोनेग्राफर के रूप में कार्यरत हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//