Search

कोयला क्षेत्र

धनबाद में सांसद खेल महोत्सव 12 अक्टूबर से

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि खेल महोत्सव में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लगभग 20 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. युवा खिलाड़ी फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स (दौड़ व अन्य ट्रैक प्रतियोगिताएं), शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन, तीरंदाजी जैसे खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे.

Continue reading

धनबादः सुदामडीह में जल संकट से नाराज ग्रामीणों ने फायर पैच किया जाम

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रभाष कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जलापूर्ति योजना के लिए प्रबंधन ने 70 लाख रुपये की निविदा निकाली थी, लेकिन ठेकेदार ने बिना किसी ठोस प्लानिंग के पाइपलाइन बिछा दी. नतीजतन टंकी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं.

Continue reading

धनबादः अवैध कोयला खनन के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, रोडा जाम कर किया हंगामा

लोगों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की. प्रशासन, बीसीसीएल व CISF के खिलाफ झाड़ू उठाकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों को जब पुलिस समझाने पहुंची, तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई.

Continue reading

धनबादः अपराध की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व गोली बरामद

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने गिरफ्तार युवक की पहचान सोनारडीह निवासी रितिक शर्मा के रूप में हुई है. वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है.

Continue reading

धनबादः टाउन हॉल में जादूगर सिकंदर का शो शुक्रवार से

जादूगर सिकंदर ने बताया कि भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं में जादू एक महान ललित कला है, जिसका तंत्र-मंत्र से कोई संबंध नहीं है. वे धनबाद में पहली बार अपनी प्रस्तुतियों के साथ आए हैं.

Continue reading

धनबादः पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को सुरक्षा देने की मांग को लेकर दिया धरना

जिला अध्यक्ष गणेश भुइयां ने कहा कि दुलाल भुइयां को पहले सरकारी सुरक्षा मिली हुई थी. बाद में उसे हटा लिया गया, जिससे उनकी जान का खतरा बढ़ गया है. दुलाल भुइयां एक सक्रिय झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रहे हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

Continue reading

आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम

गजवा-ए-हिंद के लिए टारगेट किलिंग की योजना बनाने वाला आतंकी असहर को दिल्ली स्पेशल सेल की टीम बोकारो लेकर आई. गुरुवार को दिल्ली से स्पेशल टीम असहर दानिश को लेकर बोकारो के पेटरवार पहुंची.

Continue reading

झारखंड पुलिस और CRPF की कार्रवाई : राज्य में अब सिर्फ 49 इनामी नक्सली बचे

झारखंड में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलवाद के खिलाफ लगातार बड़ी सफलता मिल रही है. राज्य में इनामी नक्सलियों की संख्या 58 से घटकर अब सिर्फ 49 रह गई है.

Continue reading

धनबाद: पीएम के जन्मदिन पर विधायक के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा के कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही.

Continue reading

धनबाद : मवेशी चोरी के शक में भीड़ ने की युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम कॉलोनी के समीप ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान युवक का एक साथी मौके से फरार हो गया. पकड़े गए युवक की पहचान पांडरा बस्ती निवासी हलीम शेख के रूप में हुई है.

Continue reading

SNMMCH में किन्नरों का हंगामा, इलाज में लापरवाही व अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में बुधवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. आपातकालीन वार्ड (इमरजेंसी) के सामने किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई.

Continue reading

बोकारो डीसी के आदेश ने जांच एजेंसियों की नजर में सरकारीकर्मियों को संदेहास्पद बना दिया

बोकारो के डीसी अजय नाथ झा के आदेश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी को एक लाख से अधिक नकद राशि लेकर चलने का प्रमाण पत्र देने के लिए अपर समाहर्ता को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उपायुक्त के इस आदेश ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की नजर में सरकारी कर्मचारियों की गतिविधियों को संदेह के दायरे में फंसा दिया है.

Continue reading

धनबाद : अशर्फी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

अशर्फी अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुलडांगल देवली निवासी एकादशी देवी (35) के रूप में हुई है. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Continue reading

रांची के बिल्डर व फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर बाप-बेटे को उड़ा देने की धमकी

Ranchi: राजधानी रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी की मांग दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने की है. प्रिंस खान ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो कृष्ण गोपालका व उनके बेटे को जान से मार दिया जायेगा. प्रिंस खान ने कृ्ष्ण गोपालका के बेटे को भी उनके वाट्सएप पर वीडियो भेज करके धमकी दी है. कृष्ण गोपालका ने इसे लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

Continue reading

धनबाद में कृमि मुक्ति अभियान शुरू, जिले के 3.86 लाख बच्चों को दी जाएगी दवाः डीसी

डीसी आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी बच्चे को दवा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है. जिले में 1 से 19 वर्ष वर्ग के कुल 3,86,159 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//