Search

कोयला क्षेत्र

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण नेटवर्क का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

दो आरोपियों को बोकारो से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार जेडी और विवेक कुमार के रूप में हुई है. यह नेटवर्क सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसका जाल ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों तक भी फैला हुआ था.

Continue reading

धनबाद टाउन हॉल में जादूगर सिकंदर का भव्य शो, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कोयलांचल की जनता शुक्रवार को रोमांच और मनोरंजन के अद्भुत संगम की गवाह बनी, जब विश्वप्रसिद्ध जादूगर सिकंदर का बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड क्लास मैजिक शो धनबाद टाउन हॉल में शानदार अंदाज में शुरू हुआ. शो का उद्घाटन नगर आयुक्त रवि राज शर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

Continue reading

धनबाद के आठ रेलवे स्टेशनों पर 20 सितंबर से निषेधाज्ञा लागू

अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने रेल रोको आंदोलन की आशंका को देखते हुए धनबाद अनुमंडल अंतर्गत आठ रेलवे स्टेशनों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश 20 सितंबर 2025 की सुबह 4:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

Continue reading

एसीबी के प्रभार से हटते ही डीजीपी ने किये एक इंस्पेक्टर व छह सिपाही का तबादला

मुख्यालय का आदेश जारी होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि ये सभी झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस के कर्मी हैं या किसी खास अधिकारी के? क्या जिनका तबादला किया गया है, वह इतने महत्वपूर्ण हैं, उनमें ऐसा क्या है कि वह दूसरे विभागीय प्रमुख के साथ काम नहीं कर सकते.

Continue reading

धनबादः कुड़मी समाज का रेल टेका-डाहर छेका आंदोलन ऐतिहासिक होगा- कुश महतो

JLKM के केंद्रीय युवा अध्यक्ष कुश महतो ने कहा कि आंदोलन ऐतिहासिक होगा. कुड़मी समाज दशकों से एसटी दर्जे के लिए संघर्ष कर रहा है. लेकिन सरकारें केवल आश्वासन देती रही हैं. यह आंदोलन सरकार का ध्यान खींचने और मांग को गंभीरता से लेने के लिए है.

Continue reading

बोकारो: एसीबी ने कसमार में घूस लेते दो जूनियर इंजीनियरों को किया गिरफ्तार

जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार व राजीव रंजन ने मनरेगा के तहत मजदूरी पेमेंट के पैसे देने के एवज में रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद धनबाद एसीबी ने तहकीकात की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने कसमार प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जाल बिछाया और घूस की रकम लेते दोनों जूनियर इंजीनियरों को गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

धनबादः किन्नर समाज का विवाद गहराया, श्वेता ने सुनैना पर लगाया जान मारने की धमकी का आरोप

श्वेता किन्नर ने आरोप लगाया कि सुनैना किन्नर ने अपने 10–12 सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर उन पर हमला करने की कोशिश की. उन्हें गाली-गलौज किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Continue reading

धनबादः कोयला खनन पर सियासी निगरानी, निरीक्षण को झरिया पहुंचा विस की विशेष समिति

जैसे ही विशेष टीम आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों के साथ सुरंगा पहुंची, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों कंपनी पर जमीन हड़पने और विस्थापितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

Continue reading

धनबाद : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल कर परखी सुरक्षा तैयारियां

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. इसको लेकर पुलिस लाइन में शुक्रवार को व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने भीड़ नियंत्रण और आकस्मिक स्थिति से निपटने का अभ्यास किया. इस मॉक ड्रिल में दंगा नियंत्रण बल, महिला पुलिसकर्मी और ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया गया.

Continue reading

अब नकद एक लाख से अधिक लेकर चलने के लिए प्रशासन से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं

Ranchi : बोकारो के सरकारी कर्मचारियों को अब नकद एक लाख रुपये से अधिक लेकर चलने के लिए जिला प्रशासन से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है. उपायुक्त ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता तय की गयी थी.

Continue reading

धनबाद :  ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, एक गंभीर

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के समीप गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

डीजीपी अनुराग गुप्ता CID व ACB के प्रभार से हटाये गए, राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी, 30 IPS का तबादला

डीजीपी अनुराग गुप्ता CID व ACB के प्रभार से हटाये गए, राकेश रंजन रांची के नए एसएसपी, 30 IPS का तबादला

Continue reading

धनबादः कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन को आजसू का समर्थन

धनबाद जिला आजसू अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि कुड़मी समाज लंबे समय से अपनी मूल पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है.एसटी सूची में शामिल न होने से उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के अधिकारों का हनन हो रहा है.

Continue reading

धनबादः गया पुल अंडरपास में बनेगा नया नाला, प्रवेश-निकास होंगे बेहतर- डीसी

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अंडरपास के पास ऑटो रिक्शा पार्किंग के लिए अलग लेन निर्धारित की है, जिससे यातायात सुगम हुआ है. अंडरपास में आसपास के नाले से पानी का रिसाव हो रहा है. इसे रोकने के लिए स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक नया नाला बनाया जाएगा.

Continue reading

दुर्गा पूजा से पहले सड़कों व बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करें: धनबाद डीसी

डीसी आदित्य रंजन ने सड़क किनारे बेकार खंभों, होर्डिंग, वर्षों से बंद पड़ीं गुमटियां, पाइप, केबल आदि को हटाने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया. कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर एनएच को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गोविंदपुर व राजगंज में क्रेन की व्यवस्था रहेगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//