बरवाअड्डा में जो कफ सिरप जब्त हुआ था, उसकी सप्लाई तुपुदाना की सेली ट्रेडर्स ने किया था
गुजरात पुलिस की सूचना पर धनबाद के बरवाअड्डा स्थित एक गोदाम से जो कफ सिरप (Phensedyl) की 26000 बोतलें जब्त की गईं थी, उसकी सप्लाई रांची के तुपुदाना स्थित सेली ट्रेडर्स ने किया था. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सेली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद हैं. सेली ट्रेडर्स हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित Abbott Healthcare Pvt Ltd कंपनी का अधिकृत स्टॉकिस्ट है.
Continue reading