Search

कोयला क्षेत्र

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर पहले राउंड में संजीव सिंह सबसे आगे

गर निगम के मेयर पद पर पहले राउंड की गिनती में संजीव सिंह 15,791 मतों के साथ सबसे आगे हैं. चंद्रशेखर अग्रवाल 10,524 मतों के साथ दूसरे व संजीव कुमार 8,645 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Continue reading

फुसरो नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर निर्मला देवी की बढ़त

Bokaro: फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना में निर्मला देवी ने बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 3944 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं  बीना देवी को 2624 मत और ममता देवी को 2344 मत मिले हैं. इस प्रकार निर्मला देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 1300 मतों से आगे चल रही हैं.

Continue reading

धनबाद निकाय चुनाव : वार्ड 51, 21 और 26 में प्रत्याशियों की जीत, अधिकारिक घोषणा बाकी

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में कई वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं.

Continue reading

धनबाद निगम चुनाव : 11 कमरों में सिर्फ एक आरओ को जाने की अनुमति पर बवाल

नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विभिन्न प्रत्याशियों के चुनाव अभिकर्ताओं (आरओ) को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया.

Continue reading

धनबाद नगर निगम चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 11 हॉल में 117 टेबलों पर वोटों की गिनती शुरू

नबाद नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैनात हैं.

Continue reading

झारखंडः शहर में किनकी सरकार! फैसला कुछ ही घंटों में, जानिए पहले गिनती किसकी!

बताया गया है मतगणना के दौरान सबसे पहले वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती की जायेगी. इसके बाद मेयर के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती होगी. और अंत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी.

Continue reading

धनबादः महिलाओं को पलाश हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण, 300 किलो गुलाल हुआ तैयार

प्रशिक्षण के दौरान कुल 300 किलोग्राम हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया. यह गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से निर्मित है. इसमें अरारोट पाउडर, पलाश फूल, चुकंदर (बीट), गेंदा फूल, पालक और हल्दी जैसे प्राकृतिक अवयवों का उपयोग किया गया है.

Continue reading

धनबादः मतगणना से पहले कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण, अधिकारियों को त्रुटिरहित गिनती के निर्देश

अपर समाहर्ता सह मेयर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना टेबल पर तैनात काउंटिंग सुपरवाइजर व कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतर्कता के साथ मतों की गिनती करेंगे.

Continue reading

धनबादः IIT-ISM में ऊर्जा व सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए तैयार होंगे विशेषज्ञ

आईआईटी-आईएसएम के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और चिप निर्माण उद्योग के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी. इसी मांग को ध्यान में रखते हुए यह नया एमटेक कोर्स डिजाइन किया गया है.

Continue reading

बोकारो जोन में मतगणना को लेकर सख्ती, आईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धनबाद एसएसपी सहित बोकारो जोन के सभी एसपी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की.

Continue reading

झारखंड विस : अरूप चटर्जी बोले- कृषि, पशु व मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, इन्हें मजबूत करने की जरुरत

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान अरूप चटर्जी ने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि ये विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें मजबूत करना जरूरी है.

Continue reading

भोपाल-धनबाद स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, सांसद ढुल्लू महतो रहे मौजूद

सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद से दिल्ली व बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने के लिए वे प्रयासरत हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी.

Continue reading

धनबादः नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 को, डीसी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को मतगणना स्थल वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को मतगणना से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

ईडी के समन के बाद बीमार पड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह आज पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर नहीं हुए. बताया जाता है कि उन्होंने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले अपने बीमार होने की सूचना भेज दी है. एलबी सिंह के भाई कुंभ नाथ सिंह भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे.

Continue reading

बोकारो में DMFT के पैसे से खरीदा गया 16 LED VAN लापता

Ranchi: बोकारो में DMFT के पैसों से प्रचार-प्रसार के लिए खरीदा गया 16 LED VAN लापता बताया जाता है. सभी LED VAN बोकारो के प्रकाश जेरोक्स नामक कंपनी के माध्यम से खरीदी गयी थी. इसके लिए इस कंपनी को 2.99 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इस कंपनी ने LED VAN के अलावा स्कूलों में बेंच-डेस्क की भी आपूर्ति की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//