Search

कोयला क्षेत्र

धनबाद से मुंबई के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस की शुरुआत, सांसद ढुल्लू महतो ने दिखाई हरी झंडी

धनबाद वालों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जिले से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सोमवार देर रात 11 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Continue reading

दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ निकासी मामले में बोकारो पुलिस का एकाउंटेंट गिरफ्तार

Bokaro: दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की निकासी करने के मामले में बोकारो पुलिस के एकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया है. जिस एकाउंटेंट को हिरासत में लिया गया है, उसका नाम कौशल किशोर पांडेय है. अभी मामले की जांच जारी है. 20 महीनों में दारोगा उपेंद्र सिंह के वेतन मद के नाम पर निकासी किया गया था.

Continue reading

धनबादः डीसी ने की झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा, बेलगड़िया में शिफ्ट होंगे प्रभावित परिवार

डीसी आदित्य रंजन ने BCCL व जेआरडीए के अधिकारियों को भू-धंसान न अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का पुनर्वास बेलगड़िया में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा भुगतान किया जाए.

Continue reading

बोकारो: तंबाकू के खिलाफ 89 दुकानों में छापेमारी, 5100 रु. वसूला जुर्माना

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने दुकानदारों से कहा है कि अपनी-अपनी दुकान में डिजिटल डिसप्ले व ऐसे पोस्टर न लगाएं जिसमें सिगरेट या तम्बाकू उत्पादों का प्रचार-प्रसार होता हो. साथ ही उन्हें नए कानून का अनुपालन  सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

Continue reading

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: ACB ने 17 के खिलाफ किया आरोप पत्र दायर

धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए  मुआवजा घोटाला मामले में एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है.

Continue reading

धनबाद: IIT (ISM) में IInvenTiv -2026 का उद्घाटन, राज्यपाल ने नवाचार को बताया विकास की कुंजी

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT (ISM) धनबाद में आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को भारत के नवाचार, अनुसंधान और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया

Continue reading

दरोगा के वेतन मद से 3.15 करोड़ की निकासी पर DC ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Bokaro: बोकारो ट्रेजरी से एक दारोगा के वेतन मद में 20 महीनों के दौरान 3.15 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित खबर समाचार पत्र में प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है. मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया है.

Continue reading

झारखंड : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए भौतिक सत्यापन शुरू

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चुने गये पंचायतों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है. आठ अप्रैल तक निरीक्षण के काम को अंतिम रूप दिया जाना है. भौतिक सत्यापन के लिए गठित समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा.

Continue reading

6 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 12 मई को बोकारो होकर जाएगी ट्रेन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ चलाई जाएगी, जिसके जरिए देश के छह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे.

Continue reading

मुनीडीह CPP प्लांट गैस कांड : चौथे युवक का शव जंगल से बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार

जिले के मुनीडीह क्षेत्र स्थित सीपीपी (CPP) प्लांट में हुए गैस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. सोमवार को पुलिस ने प्लांट से कुछ दूरी पर स्थित जंगल से एक और युवक का शव बरामद किया है, जिसके बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है.

Continue reading

धनबाद : दुकान के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर तेलीपाड़ा में एक दुकान के बाहर एक युवक का शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा.

Continue reading

धनबाद कोर्ट फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Dhanbad: धनबाद कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की बारिकी से तलाशी ली.

Continue reading

होमगार्ड भर्ती : धनबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शारीरिक परीक्षा शुरू, फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

राज्य सरकार के निर्देश और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के तहत धनबाद में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कड़ी सुरक्षा और पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू हो गई है, जो 22 अप्रैल तक चलेगी.

Continue reading

धनबादः कोयला चोरी कर रहे लोगों ने स्पेशल ब्रांच के ASI व पत्नी के साथ मारपीट की

कोयलांचल में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. ताजा मामला केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के झरिया–शिमलाबहल पुल के समीप का है जहां स्पेशल ब्रांच के ASI अनुज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.

Continue reading

धनबाद में सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 5 लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग फतेहपुर मोड़ पर स्थित एक दुकान के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदा ट्रैक्टर अचानक बैठे लोगों की ओर बढ़ गया और अपनी चपेट में ले लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//