Search

कोयला क्षेत्र

बोकारो : छत्तीसगढ़ व चंडीगढ़ में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले 11 खिलाड़ी सम्मानित

छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल एवं चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रिले चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने पूरे राज्य का नाम गौरवान्वित किया है.

Continue reading

धनबाद : मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर में विस्फोट, दो की दर्दनाक मौत,  दो की हालत गंभीर

धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. गैस कटर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के समय वहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे.

Continue reading

बोकारो डीसी ने अमृत पार्क फेज 1-6 तक में हुई अनियमितता पर दिए जांच के आदेश

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी आदि ने शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

Continue reading

डीसी ने चास के चाकुलिया पंचायत के विभिन्न मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण

शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया पंचायत का दौरा कर मनरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा और यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे.

Continue reading

धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई व कमाई में पूरे देश में नंबर वन

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है. माल ढुलाई में रेल मंडल ने इस वर्ष 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस उपलब्धि के साथ यह देश में पहले स्थान पर रहा.

Continue reading

धनबादः बलियापुर में बाइक-पिकअप की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल

बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझोर में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक व पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर शुभम महतो (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

IIT-ISM में ‘इन्वेंटिव’ 6 अप्रैल से, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में सबसे बड़े नवाचार सम्मेलनों में शुमार इन्वेंटिव-2026 का आयोजन 6 अप्रैल से शुरू होगा. उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे.

Continue reading

धनबादः सोनारडीह भू-धंसान के बाद से दहशत, सुरक्षित आश्रय को तरस रहे पीड़ित

स्थानीय लोगों ने बताया कि भू-धंसान का दायरा धीरे-धीरे फैल रहा है और आसपास के कई घरों पर संकट मंडरा रहा है. दीवारों में दरारें और जमीन में धंसाव के संकेत लोगों की चिंता और बढ़ा रहे हैं. रात होते ही दहशत और गहरी हो जाती है.

Continue reading

धनबादः 7 माह से बकाया मानदेय की मांग को लेकर JSLPS  कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कर्मियों ने कहा कि वे पिछले सात महीनों से बिना भुगतान के लगातार काम कर रही हैं. अब उनकी सहनशीलता जवाब दे चुकी है. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. धनबाद जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत कार्यरत हैं, जिनका मानदेय लंबे समय से बकाया है.

Continue reading

झारखंड पुलिस में ‘रील्स’ का क्रेज : आदेश के बावजूद जवान व अधिकारी बना रहे वीडियो, कई पर हुई सख्त कार्रवाई

झारखंड पुलिस मुख्यालय की सख्त हिदायत के बावजूद राज्य के कई जिलों में पुलिस पदाधिकारी और जवान खुलेआम रील्स बना रहे हैं. इतना ही नहीं वे पुलिस वर्दी में अपनी पत्नी के साथ फिल्मी गानों में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं, जिसने विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading

बोकारो : रेलवे स्टेशन से अंतरराज्यीय चोर पकड़ाया, यात्रियों ने जमकर की धुनाई

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और पर्स की चोरी आम बात है. कई बार चोर रंगे हाथ पकड़े जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वे भागने में सफल हो जाते हैं. ताजा मामला बोकारो से सामने आया है.

Continue reading

गोमिया के वाटर कैनाल से हाथ कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब टीटीपीएस के कोदवाटांड़ स्थित रेलवे ट्रैक के पूरब दिशा में बने वाटर कैनाल से एक युवक का हाथ कटा शव बरामद किया गया.

Continue reading

धनबाद में आंधी-बारिश से गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

शहर में शुक्रवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. खासकर लुबी सर्कुलर रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब तेज हवा के कारण एक भारी-भरकम पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा.

Continue reading

बोकारो: झारखंड में विस्थापन बड़ी समस्या- चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में विस्थापन बड़ी समस्या है. 60 साल बीत जाने के बाद भी विस्थापितों को अब तक समुचित न्याय, हक, और अधिकार नहीं मिला है. वर्ष 1960-62 में झारखंड में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए थे. वे आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं.

Continue reading

सरयू राय पहुंचे धनबाद, सीएम हेमंत को दिया कांग्रेस-भाजपा से अलग सरकार बनाने का ऑफर

विधायक सरयू राय ने हेमंत सोरेन को कांग्रेस और भाजपा से अलग नई सरकार बनाने का खुला ऑफर दिया. कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में झारखंड में कांग्रेस और भाजपा के बिना भी सरकार बन सकती है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//