Search

उत्तरी छोटानागपुर

गिरिडीहः सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

तक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी गोवर्धन विश्कर्मा के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक का नाम मोती विश्कर्मा है. उसकी हालत चिंताजनक है. बताया गया कि गोवर्धन विश्कर्मा की बहन की शादी शुक्रवार को ही थी. घर में तैयारियां चल रही थीं. हादसे की सूचना मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

Continue reading

रामगढ़ः रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, धर्मेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष

नई समिति में सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, निश्चल सिंह को उपाध्यक्ष, अंकित कुमार को सचिव, अमन प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, सीपी संतन, अनिल कुमार गुप्ता, रामा शर्मा व सत्येन्द्र पासवान संरक्षक बनाए गए हैं. सदस्यों का भी चुनाव किया गया.

Continue reading

गिरिडीहः IDA ने मनाया दंत चिकित्सक दिवस, डॉक्टरों ने किया रक्तदान

एसोसिएशन के पदाधिकारी दिवंगत डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के आवास पर पहुंचे और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. स्व. डॉ राजीव रंजन की पत्नी को सम्मानित भी किया गया. इसके बाद सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

Continue reading

रामगढ़ कैंट में खुला भाजपा का मंडल कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने व जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बनेगा.

Continue reading

हजारीबागः बड़कागांव डबल मर्डर केस- अंबा प्रसाद ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी विधायक रौशनलाल चौधरी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि विधायक ने स्थानीय अपराधियों, गुंडों, रंगदारों व वसूली करने वालों को संरक्षण दे रखा है.

Continue reading

रामगढ़ : राहुल दुबे गैंग का अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद के बाद सुजीत डोम ने पिस्टल दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी. टीम ने 5-6 मार्च की रात आरोपी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की.

Continue reading

झारखंड के अस्पतालों में 201 मैनेजरों की होगी नियुक्ति, 10 से 30 मार्च तक करें आवेदन

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर प्रबंधन के लिए हॉस्पिटल मैनेजर के पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Continue reading

गिरिडीह :  पुलिस की लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने पहुंचे मंत्री सुदिव्य

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होली के दिन बाइक पकड़ने पर पुलिस और लोगों के बीच हुए विवाद और लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों से मिलने सदर अस्पलात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और उनका हाल चाल जाना.

Continue reading

चतरा बस स्टैंड निर्माण का काम वर्षों से ठप, बोले विधायक- अफसर नहीं लेते रुचि

Chatra: चतरा में लंबे समय से लंबित बस पड़ाव निर्माण कार्य अब डीएमएफटी फंड से पूरा किया जाएगा. सरकार की ओर मिली जानकारी के अनुसार, चतरा नगर परिषद क्षेत्र में बस पड़ाव निर्माण के लिए पहले ही प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी थी, लेकिन पर्याप्त राशि आवंटित नहीं होने के कारण योजना अधूरी रह गई थी.

Continue reading

गिरिडीह : डीजे विवाद में युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, मंत्री सुदिव्य ने परिजनों से की मुलाकात

नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक 30 वर्षीय युवक अजय कुमार दास की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Continue reading

हजारीबाग में डबल मर्डर : कोयला कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने ग्रामीण को कुचला

जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नपोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने धारदार हथियार से एक कोयला व्यवसायी की हत्या कर दी.

Continue reading

गिरिडीह:  डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन घायल

शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास टोला में गुरुवार की रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में ख़ूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर चाकूबाजी ओर उस्तूराबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.

Continue reading

सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव पहुंचे, बाहा पर्व में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित बाहा पर्व में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर वे ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.

Continue reading

गिरिडीहः 60 युवा भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल, मंत्री सुदिव्य रहे मौजूद

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में युवाओं को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई. सभी ने पार्टी की विचारधारा पर चलने व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

Continue reading

गिरिडीह में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प,  कई लोग घायल

जानकारी के अनुसार इस झड़प में छह लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. इसके बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये.

Continue reading
Follow us on WhatsApp