Search

उत्तरी छोटानागपुर

गिरिडीह : नहाने के दौरान दो युवक डूबे, परिवार में पसरा मातम

होली पर्व को लेकर सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे. उसी दौरान गिरिडीह में दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक का नाम करन साहू और  दीपक साहू है. ये लोग होली खेलने के बाद नहाने के लिए जमुआ के गोदावरी नदी चले गए.

Continue reading

रामगढ़: युवा मोबाइल गेम की जगह खेल मैदान में बहाए पसीना- महाप्रबंधक

केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के तत्वावधान में निगमित सामाजिक दायित्व के तहत चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट सह प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया. टूर्नामेंट का मेगा फाइनल का फाइनल मैच मिलन स्पॉटिंग क्लब घुटूवा तथा चैनगड़ा इलेवन के बीच खेला गया.

Continue reading

गिरिडीहः तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के पास तेलखारी जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में साहिद अफरीदी व मो. शमशाद अंसारी शामिल हैं.

Continue reading

रामगढ़ः सांसद मनीष जायसवाल ने 3 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का किया शिलान्यास

कुंदरुकला, बड़कीपोना व मायल पंचायत में बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास रविवार की रात हुआ. शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल व रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने किया.

Continue reading

रामगढ़ः पत्रकार लालकिशोर महतो का निधन, शोक की लहर

प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि लालकिशोर महतो का असमय जाना पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात है. उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी.

Continue reading

गिरिडीहः होली पर सख्ती, जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी व अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल थे.

Continue reading

होली सौहार्द के साथ मनाएं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईः रामगढ़ डीसी

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का कोई मामला सामने आता है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 06553 222005 पर दें.

Continue reading

रामगढ़ः बीएड कॉलेज लारी में होली मिलन समारोह

सुकरीगढ़ा लारी स्तिथ डॉ. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. फगुआ गीतों, भजन-कीर्तन से माहौल होलियाना हो गया,

Continue reading

रामगढ़ः इटली के दंपती ने बालिका गृह की बच्ची को लिया गोद

डिवाइन ओंकार मिशन के बालिका गृह में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की ज्योति कुमारी को इटली निवासी क्लाउडिया पेद्रिनी व उनकी पत्नी डोमिंगा सेल्विनी ने सोमवार को गोद लिया. इस अवसर पर रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज भी मौजूद थे. डीसी बच्ची को दंपती को सौंपा.

Continue reading

रामगढ़ : शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जिले के लोहार टोला स्थित होलिका दहन मैदान में रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे तीन झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और सभी दुकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया.

Continue reading

1974 से लंबित भूमि विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, राजस्थान भवन ट्रस्ट की अपील खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 1974 से लंबित भूमि विवाद मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राजस्थान भवन ट्रस्ट की अपील खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने अपने निर्णय में निचली अदालत और एकलपीठ के फैसले को बरकरार रखा है.

Continue reading

रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत, शोक की लहर

जिले के गोला थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बेटुलकला निवासी पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत हो गई. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Continue reading

रामगढ़ः वार्ड 20 में फिर गूंजी फातमा खातून की विजय पताका

Ramgarh: रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाते हुए निवर्तमान पार्षद फातमा खातून को दोबारा अपना प्रतिनिधि चुना है. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल कर मतदाताओं का विश्वास जताने पर आभार जताया.

Continue reading

गिरिडीह: नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा और मंत्री सुदिव्य सोनू पहुंचे गुरुद्वारा,मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Giridih: नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा आज मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा पहुंचीं. यहां उन्होंने सिख समाज के लोगों से मुलाकात की और गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया.

Continue reading

रामगढ़ः छावनी परिषद की बैठक में 24 भवनों का नक्शा पास

बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष सह स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की. मौके पर परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश भी थे. बैठक में 24 भवनों के नक्शे पास (मंजूरी) किए गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp