Search

पलामू

पलामू: जंगल से मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के डाला कला गांव में ससुराल पक्ष पर बहू की हत्या कर शव जंगल में जलाने का आरोप लगा है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है.

Continue reading

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, मृतकों में एक पलामू का

Ranchi: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में   201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौत हो गई है. इस हादसे में पलामू के जवान की भी मौत हो गयी है. जबकि हादसे में एक जवान गंभीर रूप से घायल है.

Continue reading

रांची से पलामू तक अपराध का साया, सरकार विफल : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सैंकड़ों बच्चों के गायब होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है. राजधानी रांची में डीसी ऑफिस व सीएम आवास के पास तक गुंडे व माफिया खुलेआम घूम रहे हैं. प्रदेश में कानून का राज स्थापित होना चाहिए.

Continue reading

पलामूः मैट्रिक के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

भय घर पर अपनी छोटी बहन के साथ था. उसके माता-पिता पिछले कई महीनों से मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं. शनिवार सुबह छोटी बहन ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा. चाचा ने बताया कि परीक्षा देकर लौटने के बाद अभय सामान्य था.

Continue reading

पलामू : महाशिवरात्रि पर गांधीपुर शिवघाट में लगेगा भव्य मेला, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांधीपुर शिवघाट में महाशिवरात्रि पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह मेला गांधीपुर शिवघाट मेला समिति की ओर से लगाया जाएगा.

Continue reading

हिमाचल पुलिस का पलामू में छापा, महिला की हत्या मामले में देवर गिरफ्तार

गुड़िया देवी का शव 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि महिसा की हत्या सिर पर वार कर और गला दबाकर की गई है. इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था.

Continue reading

लातेहार : पलामू एसीबी ने अमीन को 7 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पलामू एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने गारू अंचल कार्यालय (लातेहार) में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम अमीन को अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय ले गई.

Continue reading

पलामू :  रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत छह मुहान चौक के पास रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

Continue reading

पलामू की नई आयुक्त कुमुद सहाय ने पदभार संभाला

नई आयुक्त कुमुद सहाय ने गुरुवार की शाम पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा व लातेहार जिलों से संबंधित सभी विकासात्मक कार्यों का समय पर संपादन कराना उनकी प्राथमिकता होगी.

Continue reading

पलामूः मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, झामुमो ने किया जीत का दावा

झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि झामुमो समर्थित उम्मीदवार को पहाड़ी मोहल्ले से भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मेयर ने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिला हो.

Continue reading

निकाय चुनाव व आगामी त्योहारों से पहले पलामू पुलिस अलर्ट, 1042 अपराधियों का सत्यापन अभियान

नगर निगम चुनाव तथा होली, रामनवमी, सरहुल और ईद जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए पलामू पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है.

Continue reading

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : निगम चुनाव से पहले भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या BR HGC 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है.

Continue reading

पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय नियुक्त

पलामू प्रमंडल को एक साल बाद स्थायी आयुक्त मिल गया है. झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात 16 आईएएस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया है.

Continue reading

पलामूः झामुमो नेता संजीव तिवारी ने मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का किया समर्थन, पूर्व मेयर पर उठाए सवाल

झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य संजीव तिवारी ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से जेएमएम समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

Continue reading

पलामू: पुलिस ने 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की

पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के करमा व गरवट जंगली इलाके में वन भूमि पर करीब 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के बनरचुईया ढोढा के पास पुलिस ने 250 किलोग्राम जावा महुआ, 15 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही