Search

पलामू

पलामूः मेयर पद पर एक भी नाम वापस नहीं, 11 प्रत्याशी मैदान में

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में शुक्रवार को मेयर पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. यानी मेयर पद पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं.

Continue reading

पलामूः NPU के VC डीके सिंह के कार्यों की जांच शुरू, टीम गठित

जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व उप लेखा नियंत्रक मतलेब अंसारी कर रहे हैं, जबकि सदस्य के रूप में उप लेखा नियंत्रक अजीत अमर कुजूर को शामिल हैं.

Continue reading

राज्यपाल से शिकायत के बाद VC दिनेश सिंह ने चांसलर पोर्टल एडमिशन मामले में बुलाई बैठक

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चांसलर पोर्टल से एडमिशन के मामले में बैठक बुलायी है. सात फरवरी को होने वाली बैठक में सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को एडमिशन के ब्योरे से साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading

पलामूः सात हजार रुपये रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

रोजगार सेवक ने कूप निर्माण में राशि आवंटन करने के बदले रिश्वत की मांग की थी. इसकी जानकारी लाभार्थी ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में रिश्वत मांगने की बात साबित होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया. शुक्रवार को तय समय पर लाभार्थी ने जैसे ही रोजगार सेवक को रिश्वत की रकम सात हजार रुपये दिया, वैसे ही वहां पहले मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Continue reading

पलामू : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव: 2009 मतदान कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग, चुनाव प्रक्रिया में होंगे शामिल

राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-पसार जोरों से चल रहा है. वहीं, चुनाव के सफल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जी.एल.ए. कॉलेज में मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां 2 हजार 9 कर्मियों को चुनाव संबंधी ट्रेनिंग दी गई.

Continue reading

पलामू : महिला थाना की पहल पर पति-पत्नी का विवाद सुलझा, साथ रहने पर सहमत

पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आखिरकार महिला थाना मेदिनीनगर ने सुलझा दिया है.पीएलवी इंदु भगत की पहल पर थाना प्रभारी रूपा बाखला, एएसआई संजय कुमार के प्रयास से विवाद को सुलझा लिया गया

Continue reading

पलामू : ससुराल वालों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने पत्नी व ससुराल वालों पर हमला करने के मुख्य आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

मेदिनीनगर: मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के समक्ष दाखिल किया. इसके साथ ही मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है.

Continue reading

झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी ने प्रेसवार्ता कर मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को दिया समर्थन

नावाटोली स्थित झामुमो नेता जुगल किशोर चन्द्रवंशी के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा और मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह भी मौजूद रहीं.

Continue reading

पलामू: MMCH में अवैध वसूली का खुलासा,  पांकी विधायक के हस्तक्षेप से गरीब मरीजों को राहत

जिले के सदर अस्पताल में गरीब मरीजों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के हस्तक्षेप से पीड़ित मरीजों को न्याय मिला और वसूली गई रकम वापस कराई गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित विधायक के पास गुहार लगाई.

Continue reading

पलामू : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में बनेगी Skill Lab, 1.50 करोड़ की मंजूरी

पलामू का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में अब मेडिकल शिक्षा और इलाज की सुविधाएं और बेहतर होंगी. राज्य सरकार ने यहां स्किल लैब की स्थापना और जरूरी मशीनों की खरीद के लिए 1.50 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.

Continue reading

नगर निगम चुनाव: मेदिनीनगर से मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए नामांकन का सिलसिला तेज हो गया है. मंगलवार को अलग-अलग दलों और पृष्ठभूमि से जुड़े 6 प्रत्याशियों ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले प्रत्याशियों ने सभा का भी आयोजन किया. इस दौरान प्रत्याशी विभिन्न मंदिरों में माथा टेकते भी नजर आए.

Continue reading

पलामू : कुसड़ी हत्याकांड का खुलासा, अंधविश्वास में दो भाइयों ने की थी हत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के चलते हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Continue reading

पलामूः पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी रिंकू सिंह मंगलवार को करेंगी नामांकन

मंगल सिंह ने सोमवार को गीता भवन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण घोषित होने के बाद वार्ड संख्या 35 से उन्हें बुजुर्ग महिलाओं व आम लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही