पलामू : 32.50 लाख के अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बंगाल के साइबर ठगी कांड में भी था वांछित
पलामू पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 32.50 लाख के अफीम के साथ कार चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वह चतरा-पलामू बॉर्डर से अफीम लेकर राजस्थान-पंजाब के किसी व्यक्ति को बेचने जा रहा था. इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
Continue reading