Search

पलामू

पलामूः निगम ने जरूरतमंदों के लिए वार्डों को दिए कुल 5110 कंबल, वितरण शुरू

मंगलवार को वार्ड संख्या 33 में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की है.अभियान में सिटी मैनेजर अनुराग कुमार व निगम के कई कर्मी शामिल थे.

Continue reading

पलामूः एनएच पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो लोग बाइक पर सवार होकर एनएच पर जा रहे थे, तभी जोड़ गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Continue reading

लातेहार :  बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित बेसना टोपा में सोमवार की रात एक 19 वर्षीय छात्र ने आत्‍महत्‍या कर ली. मृतक की पहचान रवि रंजन सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Continue reading

पलामू के शिक्षक का दो मैट्रिक प्रमाणपत्र का मामला उजागर, उप-प्रधान ने की शिकायत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लालगढ़ में शिक्षक नियुक्ति को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है. लालगढ़ पंचायत के उप-प्रधान कुणाल ओझा ने मध्य विद्यालय लालगढ़ में पदस्थापित शिक्षक विनय कुमार ओझा पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है.

Continue reading

झारखंड में नलकूप योजनाएं 8 साल बाद भी अधूरी

ग्रामीण पेयजलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं को पेयजल स्वच्छता विभाग के माध्यम से लागू किया जाता है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013  से 2024 तक की अवधि में शुरू की गयी कुल नौ योजनाएं अब तक अधूरी है. विभाग द्वारा नलकूप लगाने की योजनाओं भी निर्धारित समय सीमा में पूरी नहीं की जा रही है.

Continue reading

पलामू के ज्वेलरी कारोबारी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी एक करोड़ रंगदारी

गैंगस्टर प्रिंस खान ने ज्वेलरी कारोबारी को वॉइस मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. वॉइस मैसेज में उसने खुद को दुबई से बोलने का दावा किया है. रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

Continue reading

पलामू : स्कूल बस की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने जपला–छतरपुर मुख्य सड़क जाम की

जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में  सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास स्कूल बस और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान यमुना यादव के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है.

Continue reading

झारखंड के वित्त मंत्री के भाई का पेंशन बंद, VC का नया कारनामा

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बड़े भाई का पेंशन बंद है. उन्हें नवंबर का पेंशन अब तक नहीं मिला है. यह स्थिति नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह की ज़िद की वजह से पैदा हुई है.

Continue reading

पलामू में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ 11 व 12 फरवरी को, डीसी ने की बैठक

मेले के सफल आयोजन को लेकर डीसी समीरा एस ने बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाने, परिसंपत्तियों के वितरण, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व अधिक से अधिक लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading

पलामू जिले में अबुआ आवास योजना की रफ्तार सुस्त

डीडीसी जावेद हुसैन ने कहा कि हाल ही में पलामू जिले को 28 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी. इसमें से करीब 2700 लाभुकों के खातों में तीसरी किस्त की राशि भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि शेष राशि से जल्द ही लाभुकों को दूसरी किस्त का भुगतान भी कर दिया जाएगा.

Continue reading

पलामूः डीसी ने समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा

डीसी समीरा एस ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि पीवीटीजी परिवारों के निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. सभी पीवीटीजी परिवारों के घरों में अनिवार्य रूप से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही.

Continue reading

पलामूः भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले युवा नेता देवेश तिवारी, दी बधाई

पलामू जिला भाजपा के युवा नेता देवेश तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से दिल्ली में मुलाकात की और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. देवेश तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना बिहार और झारखंड के लिए गर्व की बात है.

Continue reading

पलामू: बढ़ती ठंड में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से जनजीवन प्रभावित

पलामू जिले में शुक्रवार को घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया.सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा.

Continue reading

पलामूः पार्किंग ठेकेदारों पर निगम का शिकंजा, अब अधिकृत रसीद से ही होगी वसूली

बैठक में तय हुआ कि नगर निगम से रसीद प्राप्त कर ही पार्किंग स्थल पर शुल्क वसूला जा सकेगा. रसीद का क्रमांक संख्या संबंधित थाना को भी उपलब्ध कराया जाएगा. किसी अन्य रसीद से की गई वसूली को अवैध माना जाएगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही