Search

झारखंड न्यूज़

Latehar News : केंद्र ने SIR के जरिए लाखों वैध वोटरों के नाम कटवाए- बैद्यनाथ राम

पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार ने एसआईआर के नाम पर लाखों वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवा दिए. इसका असर पश्चिम बंगाल व बिहार विधानसभा चुनावों में देखने मिला है. झामुमो झारखंड में ऐसा होने नहीं देगा.

Continue reading

Ranchi News: दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को करंट लगाने का आरोप, बरियातू थाने में FIR दर्ज

राजधानी रांची के बरियातू थाना में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है. महिला ने अपने पति पर 15 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट, बिजली का करंट देकर प्रताड़ित और तीन तलाक देकर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है.

Continue reading

Latehar News :घर में पोछा लगा रही युवती करंट लगने से घायल, रिम्स रेफर

घटना बालूमाथ की गालिब कॉलोनी में दोपहर में घटी. मो. इलियास की बेटी समा परवीन (22) घर में पोछा लगा रही थी. इसी दौरान घर के उपकरण में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गयी और बेहोश हो गई.

Continue reading

Ranchi News: वकील महेश तिवारी को झटका, हाई पावर इलेक्शन कमिटी ने अपील की खारिज

वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ मृदुल (सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस मणिपुर) की चेयरमैनशिप वाली तीन सदस्यी हाई पावर इलेक्शन कमेटी से वकील महेश तिवारी को झटका लगा है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में उम्मीदवारी रद्द करने से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के आदेश को चुनौती देने वाली वकील महेश तिवारी की अपील न्यायिक समिति ने खारिज कर दी है.

Continue reading

Giridih News : सरिया में हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला, विरोध में ग्रामीणों का धरना

सरिया थाना क्षेत्र के गदिया बिहार गांव में सोमवार को हाथी ने एक युवक कौसर अंसारी को कुचल कर मार डाला. कौसर अंसारी अपने घर के समीप बांस काट रहा था. तभी झुंड से बिछड़े एक हाथी ने कौसर को अपनी चपेट में ले लिया और उसे पैर से कुचल कर मार डाला.

Continue reading

Bokaro News: उधार मांगने पर दुकानदार की पिटाई, थाने में शिकायत के बाद दोबारा की मारपीट

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले दुकानदार के साथ मारपीट की गई और जब पीड़ित ने थाने में शिकायत की, तो आरोपी ने दोबारा पहुंचकर उसे बुरी तरह पीटा. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.

Continue reading

Dhanbad News : गोधर में तेज धमाके के साथ बना विशाल गोफ, तीन घरों में दरार, दहशत में लोग

कुसुंडा इलाके के गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे हवा चानक के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंसने और गैस रिसाव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों के अनुसार तेज आवाज के साथ जमीन अचानक धंस गई जिसके बाद वहां एक बड़ा गोफ बन गया.

Continue reading

Political News: कांग्रेस संगठन पर फिर बरसे वित्त मंत्री, बोले- प्रदेश अध्यक्ष आखिर चाहते क्या हैं ?

झारखंड के वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता राधा कृष्ण किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाषा के मुद्दे पर पार्टी का क्या स्टैंड है, यह अब तक प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट नहीं किया है.

Continue reading

Jamshedpur News : साकची में महिला से चेन स्नैचिंग, फायरिंग करते भागे बदमाश, इलाके में दहशत

साकची थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास सोमवार की सुबह चेन स्नैचिंग व फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गए.

Continue reading

Gumla News: हिंडाल्को पर लीज शर्तों के उल्लंघन का आरोप, 80 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा

स्थानीय रैयत प्रकाश हुरहुरिया ने मौजा गुरदरी में अवैध खनन और जमीन कब्जे को लेकर गुमला उपायुक्त से शिकायत की है. उन्होंने मेसर्स हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर लीज शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

Jharkhand News: JTET व भाषा विवाद पर पहली बैठक खत्म, 22 को फिर होगा मंथन

Ranchi : झारखंड में जेटेट और भाषा विवाद को लेकर सियासी हलचल के बीच इस मुद्दे पर राज्य सरकार द्वारा गठित स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक झारखंड मंत्रालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की. इस बैठक में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका सिंह पांडेय के अलावा सहित इससे जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ भाषा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.

Continue reading

Latehar News : हाइवा ने टेंपो को मारी टक्कर, 11 यात्री घायल, 4 रिम्स  रेफर

बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो पलट गया. इस हादसे में टेंपो पर सवार 11 यात्री घायल हो गये. इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्सो रेफर किया गया है.

Continue reading

Ranchi News: सीसीएल ने शुरू किया ‘उपचार आपके द्वार कार्यक्रम’, फ्री में जांच व उपचार

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की पहल की है. इस पहल के तहत उपचार आपके द्वार के अंतर्गत चौथे मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया गया.

Continue reading

Education News: झारखंड बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी. अभ्यर्थी 27 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Continue reading

Jamtara News :मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों का 30 तक होगा भौतिक सत्यापन- डीसी

आलोक कुमार ने अधिकारियों को मंईयां सम्मान समेत सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन 30 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही