Search

झारखंड न्यूज़

Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में बायो-वेस्ट के लिए इंसुलेटर नहीं, परिसर में फैल रही दुर्गंध

देवघर सदर अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण नहीं हो रहा है. अस्पताल परिसर से निकलने वाले कचरे को खुले में फेंका जा रहा है. जिससे दुर्गंध फैल रही है. इस दुर्गंध के चलते आसपास के लोग और मरीज परेशान है.

Continue reading

Saraikela News : गम्हरिया ब्लॉक परिसर में युवकों का शराब पार्टी, मना करने पर CO से धक्का-मुक्की

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया ब्लॉक परिसर में उस समय हड़कंप मच गया. जब सरकारी कार्यालय परिसर में खुलेआम कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे.  युवकों ने शराब पार्टी से मना करने पर अंचलाधिकारी और उनके सुरक्षाकर्मी के बदसलूकी की.

Continue reading

Ramgarh: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

जिले के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के मारंगमरचा पंचायत स्थित जैबारी शमशान घाट के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गार्डवाल में सीसीएल डंपिंग से लाये मृत पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है

Continue reading

Giridih News: गिरिडीह में युवती के शव के साथ आरोपी युवक ने निभाई शादी की रस्म

गिरिडीह जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद घटनाक्रम ने सनसनी फैला दी. युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक ने अंतिम संस्कार से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरकर प्रतीकात्मक विवाह की रस्में निभाईं.

Continue reading

Palamu News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरटांड़ में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है.

Continue reading

Palamu News: गौ-तस्करी में 3 गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी, 21 पशु बरामद

पलामू पुलिस ने अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से 21 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Continue reading

Latehar News: झारखंड सरकार ने नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को छला: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छलावा हुआ है. इस सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है. तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों पर पहला हक झारखंड के मूलवासी और आदिवासी युवाओं का है.

Continue reading

Gomoh News: गोमो में प्रेमी की रिहाई को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

धनबाद जिले के गोमो में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छोड़ने की मांग करने लगी. घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Continue reading

Jharkhand News: कांग्रेस में संगठन मजबूती की पहल, जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में विभाग एवं फ्रंटल संगठनों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. नई टीम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र वर्ग से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से काम करेगी.

Continue reading

Giridih News: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के शिक्षक, जनगणना कार्य बहिष्कार की चेतावनी

जिले के पीजीटी और टीजीटी शिक्षक पिछले दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से नाराज शिक्षकों ने अब जनगणना कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है.

Continue reading

BabaDham: श्रावणी मेला से पहले बासुकीनाथ में विकास कार्यों की रफ्तार तेज

आगामी श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग ने सड़क, पुल, पार्किंग और पहुंच पथ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

Continue reading

Jamshedpur News: बिरसानगर में मकान मालिक पर रेंटर को लहुलूहान करने के आरोप

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित जोन नंबर-6 में मामूली विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है.

Continue reading

Deoghar News: देवघर के नवाडीह ओवरब्रिज का सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन

देवघर से देवीपुर जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज का रविवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने उद्घाटन किया.  इस मौके पर निशिकांत दुबे ने कहा कि पहले से आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी. इस कार्यक्रम में देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान भी शामिल हुए.

Continue reading

Ranchi News: रांची जेल में गर्भवती हुई महिला कैदी, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

झारखंड की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी के कथित यौन शोषण का मामला उठाया. पत्र में जेल अधीक्षक पर महिला कैदी का लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है.

Continue reading

Jharkhand Weather: झारखंड में 23 तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौसम विभाग रांची की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही