Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi News : PLFI के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी व जमीन छोड़ने की दी धमकी, FIR

राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद अब रंगदारी और धमकी तक पहुंच गया है. मामले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम का इस्तेमाल कर एक करोड़ रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

Continue reading

Dhanbad News : डीसी के फर्जी हस्ताक्षर से बनवाया लाइसेंस, डॉ मिहिर पर FIR का निर्देश

अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) क्लिनिक के पीसी एंड पीएनडीटी फॉर्म-बी जमा करने के लिए डीसी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात सामने आई. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने धनबाद स्थित डॉ मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया.

Continue reading

HC का आदेश- नियुक्ति के बाद भी बार काउंसिल देगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

झारखंड हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि यदि किसी विधि स्नातक ने बार काउंसिल में नामांकन के लिए आवेदन देते समय सभी पात्रताएं पूरी कर ली थीं, तो बाद में अस्थायी नियुक्ति मिलने के आधार पर उसका एनरोलमेंट रोका नहीं जा सकता. यह आदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन ने पारित किया.

Continue reading

Ramgarh News :जिला परिषद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता- सुधा देवी

जिप अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है. इसी के तहत यहां पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया है. ताकि यहां के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो सके.

Continue reading

Ranchi : शव रोकने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, अल्ट्रासाउंड सेंटरों को कानून के पालन का निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के निजी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में अस्पतालों में फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल ऑडिट, मरीजों के अधिकार, आयुष्मान योजना भुगतान और संक्रामक बीमारियों की निगरानी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि अस्पतालों में लगे इलेक्ट्रिकल वायरिंग, मेडिकल इक्यूपमेंट्स, आईसीयू में संचालित एसी और जेनरेटर का नियमित रूप से विशेषज्ञों द्वारा ऑडिट कराया जाए.

Continue reading

रातों-रात 90 हजार घनफीट बालू गायब कराने के आरोपों में घिरे रांची DMO, लोहरदगा का भी संभाल रहे अतिरिक्त प्रभार

रांची के जिस जिला खनन पदाधिकारी (DMO) अबु हुसैन पर रातों-रात करीब 90 हजार घनफीट बालू गायब कराने का आरोप लगा है, उसी डीएमओ अबु हुसैन को विभाग ने दो-दो जिलों का प्रभार दे रखा है. अबु हुसैन वर्तमान में रांची के साथ-साथ लोहरदगा डीएमओ का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. अब मीडिया में मामला सामने आने के बाद रांची डीएमओ पूरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं.

Continue reading

Palamu News : गांव पहुंच अनाथ बच्चों से मिले डीसी, सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव पहुंचकर डीसी ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की. उनकी पारिवारिक स्थिति, समस्याओं व भविष्य को लेकर जानकारी ली. उनके साथ हुसैनाबाद एसडीओ, बीडीओ व सीओ भी थे.

Continue reading

Jamtara News : एसपी ने बागडेहरी व कुंडहित थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी शंभु कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के बागडेहरी व कुंडहित थाना तथा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के बैरक, मेस, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की.

Continue reading

Bokaro News : वेदांता ESL के CEO ने कस्टम हायरिंग सेंटर व स्वॉयल टेस्टिंग डिवाइस का किया उद्घाटन

ग्रामीण विकास और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रोजेक्ट WADI के तहत कुंवरपुर, चास, बोकारो में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं स्वॉयलटेस्टिंग डिवाइस का उद्घाटन किया. यह पहल NABARD के सहयोग एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के क्रियान्वयन के माध्यम से संचालित की जा रही है.

Continue reading

Chakradharpur News : सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत के दूसरे दिन ग्रामीणों ने दो घंटे जाम रखी सड़क

मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहले सोनुआ रोड को जाम किया और बाद में एनएच-75 (ई) चेकनाका चौक पर प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Continue reading

Court News : चेक बाउंस मामले में दवा व्यवसायी ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

चेक बाउंस मामले में शनिवार को महालक्ष्मी ट्रेडर्स के संचालक और दवा व्यवसायी उमा शंकर प्रसाद ने न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में सरेंडर किया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उमा शंकर प्रसाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था.

Continue reading

धनबाद में प्रदूषण का स्तर स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण में जीवन के अधिकार के लिए गंभीर खतरा : HC

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि धनबाद में प्रदूषण का स्तर संविधान प्रदत्त “स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन के अधिकार” के लिए गंभीर खतरा बन चुका है. कोर्ट ने धनबाद प्रदूषण पर कहा कि सभी एजेंसियां एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय समन्वय के साथ समाधान की दिशा में कार्य करें.

Continue reading

Jamtara News : डीसी ने फतेहपुर प्रखंड कार्यालय, स्कूल व अस्पताल का किया निरीक्षण

डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को फतेहपुर प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड कार्यालय समेत विभिन्न सरकारी संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जेएसएफसीआई गोदाम फतेहपुर पहुंचकर खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था की जांच की.

Continue reading

Dhanbad News : गोल्फ ग्राउंड की समस्याओं को लेकर मेयर से मिले विधायक, मिला आश्वासन

रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक राज सिन्हा शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे. उन्होंने मेयर से मुलाकात कर स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और खिलाड़ियों व आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया.

Continue reading

Ranchi : जिले में चल रही योजनाओं की DC ने की समीक्षा, रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

जिले में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं, भू-अर्जन कार्यों और फ्लाईओवर एवं रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में चल रहे सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही