Search

झारखंड न्यूज़

Giridih News : महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से पहुंचे कांग्रेसी, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर टावर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है.

Continue reading

Aviation Hub बनेगा झारखंड: दुमका, धनबाद व गिरिडीह में खुलेंगे एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

Ranchi: झारखंड को विमानन शिक्षा का बड़ा केंद्र बनाने के लिए एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) संस्थान की स्थापना की जाएगी. दुमका, धनबाद और गिरिडीह में एएमई संस्थानों की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य विमानों की तकनीकी मरम्मत और रखरखाव के क्षेत्र में राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है.

Continue reading

JSSC ने अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स की बिक्री के लिए निकाला टेंडर

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने कार्यालय में उपलब्ध अनुपयोगी एल्युमिनियम बॉक्स की बिक्री के लिए आधिकारिक निविदा जारी की है. आयोग द्वारा तीन अलग-अलग आकार के बॉक्स की बिक्री के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

Continue reading

प्रधानमंत्री की अपील पर RU ने जारी की ऊर्जा संरक्षण संबंधी SOP

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 मई 2026 को राष्ट्र के नाम संबोधन में ऊर्जा एवं ईंधन संरक्षण की अपील किए जाने के बाद रांची विश्वविद्यालय ने भी इस दिशा में पहल की है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से ऊर्जा बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है.

Continue reading

Dhanbad News : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी साबित हो चुकी है. महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भ्रष्टाचार अब व्यवस्था का हिस्सा बनता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी उपक्रमों को अपने करीबी उद्योगपतियों के हाथों सौंप रही है.

Continue reading

Jharkhand : बड़ी मशक्कत के बाद बालू घाटों के इकरारनामे शुरू, 3 जिलों में DC ने साइन किए लीज डीड

झारखंड में लंबे समय से लंबित बालू घाटों के संचालन को लेकर आखिरकार प्रक्रिया तेज हो गई है।.खान विभाग की लगातार पहल और दबाव के बाद अब जिलों के उपायुक्त (DC) बोलीदाताओं के साथ इकरारनामा (Lease Deed) करने लगे हैं. शनिवार को रांची, बोकारो और जमशेदपुर जिले में कई बालू घाटों के लिए लीज डीड पर हस्ताक्षर किए गए.

Continue reading

JSSC ने पुराने दस्तावेजों की श्रेडिंग और रद्दी बिक्री के लिए निकाला टेंडर

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), नामकुम, रांची ने कार्यालय में रखे पुराने और अनुपयोगी दस्तावेजों की श्रेडिंग (कटाई) कर रद्दी बिक्री के लिए टेंडर आमंत्रित की है. इसमें अप्रयुक्त प्रश्न पत्र, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं, मुद्रित प्रपत्र और विभिन्न प्रतिवेदन शामिल हैं.

Continue reading

Latehar News :पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीब व आम लोगों की हितैषी नहीं है. यह पूंजीपतियों की सरकार है.

Continue reading

Court News : झारखंड के सभी सिविल कोर्ट में हाइब्रिड मोड में होगी सुनवाई

झारखंड के सभी सिविल कोर्ट एवं अनुमंडलीय कोर्ट में अब हाइब्रिड   (वर्चुअल एवं फिजिकल) मोड में सुनवाई होगी. इससे संबंधित आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया है. उनकी ओर से झारखंड राज्य के सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और न्यायिक आयुक्त, रांची को भेजे गए एक पत्र में ऊर्जा संकट को देखते हुए न्यायिक कार्यों में कई अस्थायी उपाय लागू करने का निर्देश दिया गया है.

Continue reading

Jamtara News : DRDA निदेशक की जांच में खुलासा- कहीं नाली उखड़ी मिली तो कहीं तालाब अधूरा, ज्ञान केंद्र से सामान गायब

डीआरडीए निदेशक विजय कुमार ने चंदड़ीह-लखनपुर पंचायत का निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई योजनाओं में भारी लापरवाही व भ्रष्टाचार उजागर हुआ. निदेशक सबसे पहले पंचायत भवन पहुंचे. उन्होंने पंचायत सचिव व मुखिया से पंचायत में चल रहीं योजनाओं की जानकारी ली. पंचायत सचिव योजनाओं की सही जानकारी नहीं दे पाए.

Continue reading

Jharkhand News : सरकार ने सभी DC को खनन लीज की दी स्वीकृति, जल्द दूर होगा बालू संकट

राज्य में बालू संकट को दूर करने के लिए सरकार ने अब जिलों के उपायुक्त (DC)  को बालू घाटों में खनन लीज स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके बाद खान विभाग ने सभी जिलों को आदेश दिया है.

Continue reading

Ranchi News : चान्हो में पुआल के ढेर में युवक का जला हुआ शव

चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को पुआल के कुंबा (ढेर) से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सुबह ग्रामीणों ने कुंबा से शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी.

Continue reading

Jharkhand News : आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए JAC प्रवेश परीक्षा, आवेदन शुरू

झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा के माध्यम से दुमका (संथाल परगना) एवं चाईबासा (कोल्हान) के आवासीय बालक विद्यालयों और हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में दाखिला लिया जाएगा. ये विद्यालय नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित हैं.

Continue reading

Court News: धर्मांतरित ईसाइयों का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने कि मांग पर हाईकोर्ट में PIL दायर

Ranchi: धर्मांतरित ईसाइयों का जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता मेघा उरांव ने अधिवक्ता राजीव कुमार और नितेश्वरी कुमारी के माध्यम से जनहित याचिका दायर की है. इसकी जानकारी याचिकाकर्ता मेघा उरांव ने प्रेस वार्ता में देते हुए कहा है कि उदाहरण के तौर पर  कृषि मंत्री झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की होगी. जिसमें उन्होंने अपने शपथ पत्र में जाति उरांव और धर्म ईसाई दर्ज है.

Continue reading

Simdega News : 10 वर्षों से फरार लाल वारंटी धनेश्वर यादव गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने 10 वर्षों से फरार लाल वारंटी धनेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ बानो थाना में कांड संख्या 15/15 के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तार अभियुक्त धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल मूल रूप से लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुचुआटांड़ (जिदुआ) मुरपा का रहने वाला है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही