Search

झारखंड न्यूज़

हजारीबाग के IRS अधिकारी आकाश जैन बने NTA के संयुक्त निदेशक

आकाश जैन IRS (IT) 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

Continue reading

ऑपरेशन प्रहार :  रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक रात में 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अपराधों पर लगाम कसने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़ा अभियान चलाया. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहारके तहत एक साथ छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई में 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 150 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

Continue reading

जामताड़ा : गांधी मैदान दुर्गा मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गये.

Continue reading

रांची में मेरे दामाद चंपई सोरेन के PA हैं, नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, FIR दर्ज

राजधानी रांची में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ठगों ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का करीबी बताते हुए युवक को झांसे में लिया और उससे लाखों रुपये वसूल लिये.

Continue reading

पाकुड़ :  निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख की रंगदारी की मांग, पर्ची छोड़ बदमाशों ने दी धमकी

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल साइट पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी है और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में भय का माहौल है.

Continue reading

लातेहार : पूर्व CRPF जवान की हत्या का खुलासा, पिकअप वैन और फलों की खेप लूटने के लिए उतारा मौत के घाट

झारखंड के लातेहार जिले में पूर्व CRPF जवान की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा निवासी इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में हुई है.

Continue reading

Lagatar exclusive : रांची से लोहरदगा तक डीएमओ अबू हुसैन पर सवाल ही सवाल, लोग बोले, आखिर किसके संरक्षण में कर रहे हैं खेल

रांची में रातों-रात करीब 90 हजार घनफीट बालू गायब कराने के आरोपों में घिरे डीएमओ अबू हुसैन को विभाग ने लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार दे रखा है. अब लोहरदगा में भी डीएमओ की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Continue reading

Morning news diary।। 17 MAY।। Aviation Hub बनेगा झारखंड।। सरकार ने सभी DC को खनन लीज की दी स्वीकृति, जल्द दूर होगा बालू संकट।। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर।। समेत कई खबरें व वीडियो.

Aviation Hub बनेगा झारखंड।। सरकार ने सभी DC को खनन लीज की दी स्वीकृति, जल्द दूर होगा बालू संकट।। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर।। झारखंड: बड़ी मशक्कत के बाद बालू घाटों के इकरारनामे शुरू।। धर्मांतरित ईसाइयों का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने की मांग पर HC में PIL।। स्नातक शिक्षक नियुक्ति केस: एफएफसी ने सरकार से मांगा अभ्यर्थियों का डाटा।।

Continue reading

Ranchi News : पुंदाग व चान्हो में अलग-अलग घटनाओं में लाखों की चोरी

राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित कोयनार टोली में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोर घर का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे और नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. विरोध होने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की और मौके से भाग निकले.

Continue reading

Ramgarh News : नामांकन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़  ऋतुराज की अध्यक्षता में उनके कार्यालयकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया.

Continue reading

Pakur News : खेत से दो लोगों का शव बरामद, जहरीली शराब से मौत की आशंका

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतेशनगर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Continue reading

सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग, रांची DC, SDO व चुनाव लड़ने वाले 4 उम्मीदवारों को HC का नोटिस

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में शपथपत्र की जांच करने से संबंधित नाजिमा रजा की याचिका पर सुनवाई की. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार, रांची के उपायुक्त, एसडीओ और वार्ड 16 से चुनाव लड़ने वाले 4 उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Continue reading

गुमला में बाल संप्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोरों को पुलिस ने किया बरामद

गुमला जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिर से पकड़ लिया है. जानकारी के अनुसार 15 मई की सुबह अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन किशोर चारदीवारी फांदकर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

Continue reading

रांची के कांके में जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प, कई घायल

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित हुसीर बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue reading

लोहरदगा में बेटे ने मां और पत्नी की लोहे के सरिये से की हत्या

जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित धनामुंजी गांव में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही