Search

झारखंड न्यूज़

सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणी पर छात्र संघ ने की JLKM कार्यकर्ता पर FIR की मांग की

Ranchi: सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर रांची में विवाद गहरा गया है. आदिवासी छात्र संघ (ACS) ने आज रांची के अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

Deoghar News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से जुड़े मामलों में सभी सीओ को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.

Continue reading

Ranchi News : तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

रांची की सड़कों पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. राजधानी के रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित गेतलातु इलाके में एक तेज रफ्तार और बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

Continue reading

Jharkhand News: 4500 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों के सुधार पर 116 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रख-रखाव योजना के तहत 1,16,42,00,000 रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह राशि राज्य के जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक के रख-रखाव और संचालन पर खर्च की जाएगी.

Continue reading

Jharkhand News : 35 बालू घाटों का एग्रीमेंट लंबित, राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान

झारखंड में 35 बालू घाटों का संचालन शुरू नहीं होने से राज्य सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, लीज एग्रीमेंट लंबित रहने के कारण 12 हजार से अधिक लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो गया है. बालू घाट चालू नहीं होने से राज्य में अवैध बालू कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और निर्माण कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं.

Continue reading

Jamshedpur News : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक सवार की मौत; दूसरा घायल

रायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दुधानी गांव निवासी राजामणि मंडल (करीब 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

Political News: झारखंड कांग्रेस में गुटबाजी तेज, के. राजू के दौरे पर सबकी नजर

Ranchi: झारखंड कांग्रेस में आंतरिक असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने इस्तीफा देने की घोषणा की है, जिससे संगठन में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू 18 तारीख को रांची आने वाले हैं. उनके दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान संगठनात्मक विवाद और गुटबाजी के मुद्दे सामने आ सकते हैं.

Continue reading

Political News: JMM ने केंद्र पर आर्थिक अस्थिरता बढ़ाने का आरोप लगाया, रखीं 9 सूत्री मांग

R̥anchi: हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दावों की सच्चाई अब सामने आ रही है और देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है.

Continue reading

Saraikela News :  वज्रपात से महिला की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के मुंडादेव गांव में सोमवार को देर शाम आसमानी ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति झूलस गया.

Continue reading

Jamtara News : डीसी के जनता दरबार में पहुंचे 35 फरियादी, कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 35 से अधिक लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.

Continue reading

Chaibasa News : चाईबासा में 15 मई से शुरू होगा अंडर-16 समर क्रिकेट कैंप

जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 15 मई से समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.

Continue reading

Education News : JSSC ने जारी किया JTGLCCE (बैकलॉग) का नोटिफिकेशन, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (बैकलॉग) के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Continue reading

Jamshedpur News: गोलमुरी में सरिया गबन मामले में 3 अरेस्ट, 29 टन सरिया बरामद

गोलमुरी थाना की पुलिस ने सरिया गबन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने करीब 29 टन सरिया बरामद किया है. इस मामले में वाहन मालिक, चालक व सरिया खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. बरामद सरिया की कीमत लाखों बताई जा रही है.

Continue reading

Court News : अवैध वाहन नीलामी मामले में HC ने तत्कालीन लातेहार DC को किया तलब

झारखंड में खनन कानूनों के तहत प्रशासनिक शक्तियों के कथित दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने तत्कालीन उपायुक्त लातेहार भोरे सिंह यादव को  कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया. साथ ही मामले में वर्तमान उपायुक्त, लातेहार और जिला खनन पदाधिकारी, लातेहार को भी न्यायालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

Continue reading

Political News: भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कहा – घड़ियाली आंसू ना बहाए विपक्ष

Ranchi: झारखंड में पानी और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की नहीं बल्कि केवल राजनीतिक अवसर की चिंता है. राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी 12 वर्षों से केंद्र और 17 साल राज्य की सत्ता में रही और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करती रही

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही