Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi News : तमाड़ प्रखंड के ग्राम प्रधानों ने डीसी को सौपा ज्ञापन

जिले के तमाड़ प्रखंड में ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले रिक्त ग्राम प्रधान पदों को जल्द भरने की मांग उठाई गई है. इस संबंध में संघ के प्रतिनिधियों ने रांची उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

Indian Army : 1 जून से होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, 15 तक चलेगा CEE

अग्निवीर भर्ती परीक्षा वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) का आयोजन 1 जून से 15 जून तक किया जाएगा. सेना भर्ती कार्यालय रांची ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. परीक्षा में वहीं अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है.

Continue reading

Giridih News : इसरी बाजार हादसे के बाद प्रशासन सख्त, NH किनारे लगने वाले सभी हाट हटाने का निर्देश

डीसी रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) किनारे लगने वाले सभी हाट-बाजारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी बीडीओ व सीओ को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है.

Continue reading

Education News : मारवाड़ी कॉलेज का ऑटोनॉमस स्टेटस खत्म, अब RU के अधीन होगा संचालन

रांची के प्रतिष्ठित मारवाड़ी कॉलेज का ऑटोनॉमस (स्वायत्त) स्टेटस अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक ही मान्य रहेगा. कॉलेज को यूजीसी (UGC) की ओर से ऑटोनॉमस स्टेटस का एक्सटेंशन नहीं मिला है.

Continue reading

Court News : सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई अब बाद में

सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी. अब इस मामले की सुनवाई बाद में होगी. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित नहीं की है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है.

Continue reading

Ranchi News: ऊर्जा संकट के बीच संजय सेठ की पहल, अब बाइक से करेंगे शहरी यात्रा

Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ ने वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के आह्वान के बाद ईंधन बचत को लेकर व्यक्तिगत पहल की है. संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए उन्होंने अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या में कटौती करने का निर्णय लिया है.

Continue reading

Saraikela News : राजनगर CHC में मां-बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी डॉक्टर निलंबित

आरोप है कि प्रभारी डॉ. शिवलाल कंकुल उस समय अस्पताल में मौजूद नहीं थे. एक नर्स ने मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई. प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों की मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया था.

Continue reading

Latehar News : जन शिकायत निवारण में आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की

लातेहार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी.

Continue reading

Ranchi News: आंधी-बारिश से रांची में बिजली गुल, तस्वीरों में देखें हाल

राजधानी में दोपहर करीब तीन बजे के बाद हुई आंधी-बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. तेज हवा ओं के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में पेड़ों की डालियां और बिजली के खंभे टूटकर गिर गये हैं. इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.

Continue reading

Ranchi News : BAU में खरीफ कर्मशाला का समापन, अल्पवृष्टि से निबटने की बनी रणनीति

राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आज समापन हो गया. इस खरीफ कर्मशाला के दौरान इस वर्ष संभावित अल्पवृष्टि की स्थिति से निबटने की रणनीति बनाई गई. कर्मशाला के पहले दिन जहां जिला कृषि पदाधिकारियों ने खरीफ को लेकर तैयारी का ब्यौरा दिया.

Continue reading

Latehar News : डीसी ने बालिका छात्रावास व सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सफाई पर जोर

डीसी संदीप कुमार ने आदिवासी बालिका छात्रावास व केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. छात्रावास में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बिंदुवार जानकारी ली.

Continue reading

Jamshedpur News : दो बाइक के बीच टक्कर में ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी की मौत, दो युवक घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएच पर डेंटल कॉलेज के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ.

Continue reading

Giridih News : महिलाएं होंगी और सुरक्षित, SP ने गश्ती वाहन को किया रवाना, सहायता केंद्र फिर से चालू करने के निर्देश

जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नई पहल शुरू की गई है. एसपी डॉ. बिमल कुमार मंगलवार महिला थाना से 6 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन वाहनों पर 12 महिला पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रहेगी, जो स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेगी.

Continue reading

पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मुख्य सचिव बनाने पर भड़के इरफान अंसारी, राहुल गांधी को भेजा पत्र

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राज्य का मुख्य सचिव बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाया है. इस मामले को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है.

Continue reading

Ranchi News : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी रखी गई थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही